एयरक्राफ्ट के बीच उड़ता दिखाई दिया UFO, वीडियो को लेकर ट्विटर पर छिड़ी बहस

ट्विटर पर पिछले कुछ दिनों में कई यूजर्स द्वारा वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें क्वीन्स प्लेटिनम जुबली समारोह में नौ एयरक्राफ्ट का फ्लाईपास्ट हो रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जून 2022 21:35 IST
ख़ास बातें
  • Queen's Platinum Jubilee समारोह में दिखा कथित यूएफओ (UFO)
  • ट्विटर पर पिछले कुछ दिनों में कई यूजर्स द्वारा वीडियो शेयर किया जा रहा है
  • कुछ का मानना है कि यह कैमरा लेंस का धब्बा या रिफ्लेक्शन है

कुछ लोगों का मानना है कि यह एक UFO है

हाल ही में क्वीन्स प्लेटिनम जुबली (Queen's Platinum Jubilee) समारोह में एक कथित यूएफओ (UFO) देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया जा रहा है, जिसमें समारोह में एयरक्राफ्ट के बीच एक छोटा ऑब्जेक्ट उड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि, ट्विटर पर इस वीडियो पर कई लोगों की विभिन्न राय देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स का मानना है कि यह यूएफओ है, जबकि कुछ का मानना है कि यह कैमरा लेंस की वजह से दिखाई देने वाला धब्बा या रिफ्लेक्शन है। 

ट्विटर पर पिछले कुछ दिनों में कई यूजर्स द्वारा वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें क्वीन्स प्लेटिनम जुबली समारोह में नौ एयरक्राफ्ट का फ्लाईपास्ट हो रहा है। इस दौरान एक सफेद रंग का छोटा गोल ऑब्जेक्ट उड़ता दिखाई दे रहा है, जिसे UFO बताया जा रहा है। यह ऑब्जेक्ट एक जगह स्थिर नहीं दिखता है, जबकि यह वीडियो में एक छोर से दूसरे छोर की ओर उड़ता नजर आ रहा है।
 

वीडियो के वायरल होते ही इसपर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों का मानना है कि यह एक UFO है, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है, जो इसे अन्य चीजों से जोड़ रहे हैं।
 

You're The Best नाम के एक यूजर ने लिखा, (अनुवादित) "मैं चीन से हूं। जब मैं लगभग 10 वर्ष का था, तब मैंने ठीक ऐसा ही गोला देखा था। विशेष रूप से, मैं 5 मीटर से कम दूर था। यह चुपचाप उड़ गया और फिर तेज स्पीड से ऊपर उठा। जब तक यह वायुमंडल से बाहर नहीं निकला और अदृश्य हो गया, तब तक कोई आवाज और हवा नहीं थी।"
Advertisement
 

essie314 यूजर ने लिखा 'इसे ड्रोन कहते हैं...' हालांकि, इसके रिप्लाई में एक यूजर ने लिखा कि 'ड्रोन में प्रोपेलर्स होते हैं', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह स्पीड एक ड्रोन के लिए काफी ज्यादा है।
Advertisement
 

Shubham Pareek ने लिखते हैं, "लगता है कि इसका लेंस या प्रोसेसिंग फिल्टर से कुछ लेना-देना है। यह तेज होता है और अंत में अपने प्रक्षेपवक्र को बदल देता है।" वह आगे लिखते हैं "साथ ही, यह जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, एक पथ का अनुसरण करने के लिए अजीब लगता है, क्योंकि कैमरा भी चल रहा है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , UFO, UFO footage
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.