Akshaya Tritiya 2024: ऐसे खरीदें ऑनलाइन गोल्ड

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) को सोना खरीदने के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महत्व भारत के अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों में अलग-अलग है।

Akshaya Tritiya 2024: ऐसे खरीदें ऑनलाइन गोल्ड

Photo Credit: Unsplash

Akshaya Tritiya 2024: ऑनलाइन गोल्ड खरीदने पर सुरक्षा का खतरा नहीं रहता है।

ख़ास बातें
  • अक्षय तृतीया को सोना खरीदने के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है।
  • अब डिजिटल युग में खरीदारी का तरीका बदल गया है।
  • Paytm और Google Pay के जरिए ऑनलाइन सोना खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) को सोना खरीदने के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का महत्व भारत के अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों में अलग-अलग है। हिंदू परंपराओं के अनुसार, अक्षय तृतीया देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से समृद्धि और सौभाग्य आता है। कुछ लोग सोने की ज्वैलरी या क्वाइन खरीदते हैं, वहीं कुछ अपने फाइनेंशियल निवेश के लिए सोना (How To buy Gold Online) खरीदते हैं। अब डिजिटल युग में खरीदारी का तरीका बदल गया है तो अगर आप भी डिजिटल गोल्ड खरीदने का सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


How To Buy Gold Online by Paytm


स्टेप 1: अपने मोबाइल डिवाइस पर Paytm ऐप ओपन करें।
स्टेप 2: ऐप के अंदर "ऑल सर्विस" सेक्शन पर जाएं।
स्टेप 3: "गोल्ड" टर्मम को खोजने के लिए सर्च बार का इस्तेमाल करें।
स्टेप 4: सर्च रिजल्ट से "गोल्ड" ऑप्शन का चयन करें।
स्टेप 5: अपनी पसंद के आधार पर "बाय इन अमाउंट" या "बाय इन ग्राम" के बीच चयन करें।
स्टेप 6: निवेश की राशि दर्ज करें जिसे आप खरीदना चाहते हैं और "प्रोसिड" पर टैप करके आगे बढ़ें।
स्टेप 7: डिजिटल गोल्ड पाने के लिए अपनी खरीदारी को पूरा करें। आप Paytm Wallet, UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड का इस्तेाल करके पेमेंट पूरा कर सकते हैं।


How To Buy Gold Online by Google Pay


स्टेप 1: अपने डिवाइस पर Google Pay ऐप ओपन करें।
स्टेप 2: सर्च बार में "गोल्ड लॉकर" दर्ज करें और सर्च शुरू करें।
स्टेप 3: सर्च रिजल्ट से "गोल्ड लॉकर" का चयन करें।
स्टेप 4: "बाय" पर टैप करें। टैक्स समेत सोने की वर्तमान बाजार खरीद कीमत नजर आएगी। यह कीमत आपकी खरीदारी शुरू होने के 5 मिनट तक लॉक रहती है, क्योंकि बाजार की कीमतों में पूरे दिन उतार-चढ़ाव हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »