8 लाख रुपये की फ्लाइट टिकट सिर्फ Rs 45 हजार में! एयरलाइन की गलती से ग्राहकों की हुई चांदी! जानें मामला

ANA ने इसके जवाब में कहा कि यह समस्या उनकी वियतनाम वेबसाइट पर एक गड़बड़ी के कारण पैदा हुई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023 19:23 IST
ख़ास बातें
  • एक मामला जापान में सामने आया है।
  • एयरलाइन कंपनी की गलती की वजह से पैसेंजरों की चांदी हो गई।
  • लगभग 8 लाख रुपये की टिकट कुछ हजार रुपये में मिल गई।

आमतौर पर बिजनेस क्लास के टिकटों की कीमत 8300 डॉलर (लगभग 6.8 लाख रुपये) से शुरू होती है

हवाई जहाज से यात्रा करना पिछले कुछ दिनों में काफी महंगा हो गया है। लेकिन कई बार किस्मत से किसी की चांदी भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला जापान में सामने आया है। जापान की एयरलाइन कंपनी की गलती की वजह से पैसेंजरों की चांदी हो गई। लगभग 8 लाख रुपये की टिकट उनको इस गलती की वजह से सिर्फ 25-45 हजार रुपये में मिल गई। आइए बताते हैं कि यह सब हुआ कैसे! 

मामला जापान का है जहां पैसेंजरों को बिजनेस क्लास टिकट चाहिए थी। यहां की ऑल निप्पॉन एयरवेज (ANA) में टिकट्स उपलब्ध थीं। लेकिन इनकी कीमत देखकर पैसेंजर हैरान हो गए। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यह कीमत केवल 300-500 डॉलर थी। इसका फायदा उठाते हुए ग्राहकों ने टिकट बुक की और कैरिबियन तक की टिकटें खरीद डालीं। हजारों डॉलर की कीमत वाली ये टिकटें उन्हें केवल कुछ सौ डॉलर में ही मिल गईं। 
Advertisement

आमतौर पर बिजनेस क्लास के टिकटों की कीमत 8300 डॉलर (लगभग 6.8 लाख रुपये) से शुरू होती है और 10 हजार डॉलर (लगभग 8 लाख रुपये) तक जाती है। लेकिन इस एयरलाइन की वेबसाइट में खामी के कारण ग्राहकों को सिर्फ 550 डॉलर (लगभग 45 हजार रुपये) तक में ये टिकट मिल गए। रिपोर्ट के अनुसार, एक ग्राहक जॉनी वोंग ने बताया कि उसने जकार्ता से होनोलूलू तक एक राउंड-ट्रिप बिजनेस क्लास टिकट के लिए सिर्फ 550 डॉलर ही चुकाए। जबकि इस फ्लाइट की कीमत 8200 डॉलर (लगभग 6.7 लाख रुपये) बताई जा रही है।  

वहीं, ANA ने इसके जवाब में कहा कि यह समस्या उनकी वियतनाम वेबसाइट पर एक गड़बड़ी के कारण पैदा हुई। इस वेबसाइट पर करेंसी एक्सचेंज गलत दिखाया गया था। हालांकि, एयरलाइन ने उन ग्राहकों की संख्या नहीं बताई जिन्होंने सस्ते में टिकट खरीदे। कंपनी का कहना है कि यह किसी बग आ जाने के कारण हुआ, जिसकी जांच की जा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airline, japan, Cheap flight booking, ANA

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.