• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ‘फ्री’ में करें हवाई जहाज का सफर, यह एयरलाइन दे रही 50 लाख मुफ्ट सीटों का ऑफर, ऐसे कराएं वेबसाइट, ऐप से बुकिंग

‘फ्री’ में करें हवाई जहाज का सफर, यह एयरलाइन दे रही 50 लाख मुफ्ट सीटों का ऑफर, ऐसे कराएं वेबसाइट, ऐप से बुकिंग

इस बारे में एयर एशिया ने अपनी वेबसाइट पर विस्‍तार से जानकारी दी है। फ्री टिकट का यह ऑफर 19 सितंबर यानी कल से शुरू भी हो गया है और 25 सितंबर तक चलेगा।

‘फ्री’ में करें हवाई जहाज का सफर, यह एयरलाइन दे रही 50 लाख मुफ्ट सीटों का ऑफर, ऐसे कराएं वेबसाइट, ऐप से बुकिंग

एयरएशिया की 50 लाख फ्री सीट्स का ऑफर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों के लिए है।

ख़ास बातें
  • एयर एशिया 50 लाख मुफ्त हवाई (सीट) टिकट दे रही है
  • हालांकि ये टिकट कुछ शर्तों के साथ हैं
  • एयर एशिया ने अपनी वेबसाइट पर विस्‍तार से जानकारी दी है
विज्ञापन
आजकल हर तरफ एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर आने वाली सेल की चर्चा है, लेकिन कई और कंपनियां भी हैं, जो कस्‍टमर्स के लिए ऑफर्स लेकर आई हैं। हवाई यात्रा इन्‍हीं में से एक है और एयरएशिया (Air Asia) ने अपनी बड़ी वापसी का जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है। क्‍योंकि ज्‍यादातर एयरलाइंस कोविड से पहले वाले कारोबारी स्‍तर पर लौट आई हैं, इसी को ध्‍यान में रखते हुए एयर एशिया ने फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए एक ‘फ्री' ऑफर पेश किया है। कंपनी 50 लाख मुफ्त हवाई (सीट) टिकट दे रही है। हालांकि ये टिकट कुछ शर्तों के साथ हैं। इस बारे में एयर एशिया ने अपनी वेबसाइट पर विस्‍तार से जानकारी दी है। खास बात यह है कि फ्री टिकट का यह ऑफर 19 सितंबर यानी कल से शुरू भी हो गया है और 25 सितंबर तक चलेगा। 

एयर एशिया की ओर से बताया गया है कि यह ऑफर 25 सितंबर तक है, यानी अगर आप ‘फ्री' टिकट पाना चाहते हैं, तो 25 सितंबर तक अपनी बुकिंग करा लें। यह डील 1 जनवरी 2023 और 28 अक्टूबर 2023 के बीच यात्रा करने पर लागू होगी और ऑफर ज्यादातर एशियाई देशों के लिए है। 50 लाख फ्री सीट की यह डील एयर एशिया की वेबसाइट और ऐप दोनों जगह मिल रही है। 'फ्लाइट्स' आइकन पर क्लिक करके इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। 

एयरएशिया की 50 लाख फ्री सीट्स का ऑफर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों के लिए है। इन डेस्टिनेशंस में बैंकॉक (सुवर्णभूमि) से कराबी और फुकेत के लिए सीधी उड़ान के साथ ही बैंकॉक (डॉन मुएंग) से चियांग माई, सकोन के लिए डायरेक्‍ट फ्लाइट शामिल है। इसके अलावा, लैंगकॉवी, पेनांग, जोहोर बाहरू, क्राबी, फु क्वोक और सिंगापुर समेत कई आसियान देशों के पॉपुलर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर फ्री सीटें उपलब्ध हैं। यहां ध्‍यान देने वाली बात यह है कि फ्री सीटों में फीस और सरचार्ज शामिल नहीं हैं। 

एयरएशिया के ग्रुप चीफ कमर्शियल ऑफिसर कैरन चैन ने कहा कि हम अपने भरोसेमंद यात्रियों का शुक्रिया करना चाहते हैं, जिन्होंने अब तक के सबसे बड़े फ्री सीट्स ऑफर के लिए हमारा साथ दिया। हमने अपने बहुत से पसंदीदा डेस्टिनेशंस को फिर से स्‍टार्ट किया है। उन्‍होंने कहा कि हम और ज्यादा वैल्यू वाले और पॉपुलर डेस्टिनेशंस के लिए भी फ्लाइट शुरू करेंगे।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »