Air India में बंपर भर्ती! 4200 केबिन क्रू, 900 पायलेट हायर करेगी कंपनी, जानें डिटेल्स

एयर इंडिया ने 470 प्लेन खरीदने का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2023 09:24 IST
ख़ास बातें
  • Air India ये भर्ती अखिल भारतीय स्तर पर करने जा रही है।
  • एयर इंडिया ने 470 प्लेन खरीदने का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है।
  • 900 पायलेट्स और 4200 केबिन क्रू स्टाफ को भर्ती करने की है घोषणा।

एयर इंडिया ने 470 प्लेन खरीदने का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है।

Air India ने अपने नेटवर्क पर ऑपरेशन बढ़ाने के लिए 900 पायलेट्स और 4200 केबिन क्रू को भर्ती करने की घोषणा की है। एयर इंडिया अब टाटा ग्रुप के अधीन है। कंपनी पायलेट्स और केबिन क्रू स्टाफ के अलावा कुछ मेंटेनेंस इंजीनियर भी हायर करने की तैयारी में है, ऐसा कहा जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपने फ्लाइट्स के बेड़े का विस्तार करने के लिए 470 एयरक्राफ्ट खरीदने की घोषणा की थी जिसमें एयरबस और बोइंड विमान शामिल होंगे। 

एयर इंडिया ने 470 प्लेन खरीदने का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया है। जाहिर है इन हवाई जहाजों को उड़ाने और इनके लिए स्टाफ की जरूरत भी कंपनी को होगी, जिसके चलते एयर इंडिया ने 900 पायलेट्स और 4200 केबिन क्रू स्टाफ को भर्ती करने की घोषणा की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने 36 हवाई जहाजों को किराये पर लेने की बात भी कही है। इनमें से दो हवाई जहाज कंपनी के बेड़े में शामिल भी हो चुके हैं, ऐसा कहा गया है। 
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, Air India और Air India Express के जहाजी बेडे़ में वर्तमान में कुल 140 प्लेन शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर नैरो बॉडी यानि कम चौड़ी बॉडी वाले प्लेन हैं। कंपनी ने जो 470 प्लेन का ऑर्डर दिया है उनमें 70 हवाई जहाज चौड़ी बॉडी वाले बताए गए हैं। कंपनी के मुताबिक इनमें से 31 जहाज इसी साल इसके बेड़े में शामिल कर लिए जाएंगे। एयर इंडिया ग्रुप अब काफी बड़ा हो गया है क्योंकि इसमें एयर इंडिया और विस्तारा का विलय शामिल है। साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया भी इसी में समाहित हैं, इसलिए इतने बड़े जहाजी बेडे़ के ऑपरेशन के लिए कंपनी को बड़ी संख्या में स्टाफ की भी आवश्यकता होगी। 

Air India ये भर्ती अखिल भारतीय स्तर पर करने जा रही है, यानि कि भारत के हर हिस्से से स्टाफ को भर्ती किया जाएगा। चुने गए ट्रेनी 15 हफ्ते के लर्निंग प्रोग्रोम से गुजरेंगे जिनमें कि उनको क्लासरूम और इन-फ्लाइट ट्रेनिंग दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, पिछले साल की मई से लेकर अब तक वह 1900 केबिन क्रू को हायर कर चुकी है जिसमें से 500 केबिन क्रू को पिछले 3 महीनों में फ्लाइट्स पर तैनात भी किया जा चुका है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.