AI चैटबॉट रोमांस के बहाने लूटेंगे आपका पैसा! एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट (AI Chatbot) यूजर्स के साथ मानव के समान इमोशन व उनकी जैसी प्रतिक्रियाओं के साथ बातचीत करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जनवरी 2023 20:18 IST
ख़ास बातें
  • रोमांस स्कैम जैसे ऑनलाइन घोटालों के बारे में पहले से पता लगाना मुश्किल है
  • अब स्कैमर्स भी AI चैटबॉट का इस्तेमाल कर रोमांस स्कैम कर सकते हैं
  • अकेले अमेरिकी हर साल लगभग 24,000 लोग रोमांस स्कैम का शिकार होते हैं

ChatGPT वर्तमान में केवल वेब पर उपलब्ध है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबॉट आने वाले समय में इंसानों, उनकी प्राइवेसी और उनकी पूंजी के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ऐसा AI चैटबॉट द्वारा लोगों को स्कैम करने की संभावनाओं के बारे में बताने वाली लेटेस्ट रिपोर्ट का इशारा है। ChatGPT जैसे एआई चैटबॉट (AI Chatbot) यूजर्स के साथ मानव के समान इमोशन व उनकी जैसी प्रतिक्रियाओं के साथ बातचीत करने में सक्षम हैं। इतना ही नहीं, इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये बातचीत से खुद सीखते हैं और यूजर्स की पसंद के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम होते हैं। कैसा होगा यदि इस तरह के AI टूल्स का इस्तेमाल स्कैमर्स द्वारा किया जाने लगा? ये तेजी से डिजिटल हो रही दुनिया के लिए कितना खतरनाक साबित होगा? इस विषय पर टेक सॉल्यूशंस फर्म अल्टिमा में सोशल इंजीनियरिंग के प्रमुख रिचर्ड डी वेरे ने विस्तार से बात की है।

रोमांस स्कैम जैसे ऑनलाइन घोटालों के बारे में पहले से पता लगाना मुश्किल है, क्योंकि किसी के साथ अच्छा संबंध स्थापित करने और भरोसा करने के पूरे प्रोसेस में कई हफ्तों का समय लग जाता है। लेकिन यदि शिकार फंस गया, तो भावनात्मक तरीकों का उपयोग करके उनसे पैसा ऐंठने का काम शुरू हो जाता है। अब, यदि इस काम को AI की मदद से स्कैमर्स द्वारा किया जाने लगा, तो क्या होगा?

रिचर्ड डी वेरे ने इस विषय पर The Sun से बात की और कहा, "अकेले अमेरिका में ... हर साल लगभग 24,000 लोग रोमांस स्कैम का शिकार होते हैं। एआई का उपयोग करने वाले स्कैमर्स को अपने बहुत सारे सांसारिक कार्यों को ऑटोमेट करने का मौका मिलता है।"

डी वेरे का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपने शिकार से मौसम के बारे में बात कर सकते हैं, शिकार को अपने परिवार के बारे में बतातकर या उनका दिन कैसा गुजरा जैसी लुभावनी बातें कर उनका भरोसा हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "AI की नई पीढ़ी इंसानों से लगभग अप्रभेद्य है, कम से कम जब ईमेल और मैसेजिंग एप्लिकेशन द्वारा संचार किया जाता है।"
Advertisement

डी वेरे को लगता है कि कुछ एआई चैटबॉट इंसानों की तुलना में बेहतर और अधिक विश्वसनीय मैसेज लिखने में सक्षम हैं और उन्होंने इसका सीधा उदाहरण ChatGPT के रूप में दिया। बता दें कि चैटजीपीटी एक चैटबॉट है, जो आपके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब ऐसे देता है, मानों आपने उस प्रश्न को किसी इंसान से पूछा हो। 
Advertisement

उन्होंने पब्लिकेशन से कहा, "वर्तमान में, स्कैमर चैटजीपीटी का उपयोग अपने टार्गेट के साथ बातचीत करने के लिए कर सकते हैं। यह कम कुशल अपराधियों के लिए एक्टिविटी की मात्रा बढ़ाने के लिए एक और अवसर खोलता है।" उन्होंने आगे कहा, "जब लक्ष्य पर्याप्त रूप से तैयार [भरोसा कर लेता है] हो जाता है और एआई के लिए [अपनी] भावनाओं को विकसित कर लेता है, तो एक वास्तविक व्यक्ति कंट्रोल ले सकता है और शिकार को पैसे भेजने के लिए मजबूर कर सकता है।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Romance scam, ChatGPT, AI chatbot, Ai Scams
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.