पुलिस का ये AI चैटबॉट आपको बचाएगा साइबर क्राइम से, बस WhatsApp पर 'Hi' लिखना है!

चैटबॉट तीन भाषाओं में अपनी सेवाएं प्रदान करता है: गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी। यह पहल सूरत के "साइबर सुरक्षित सूरत" कार्यक्रम का लेटेस्ट प्रोडक्ट है, जो डिजिटल युग में साइबर क्राइम से निपटने के लिए एक व्यापक प्रयास है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 20:36 IST
ख़ास बातें
  • AI चैटबॉट कई पेचीदा सवालों के जवाब देने में सक्षम होते हैं
  • नया चैटबॉट 24/7 ऑपरेट करता है और यह पूरी तरह से मानवरहित सूचना केंद्र है
  • कोई भी व्यक्ति WhatsApp नंबर 93285-23417 पर 'Hi' भेजकर इसे यूज कर सकता है
AI चैटबॉट कई पेचीदा सवालों के जवाब देने में सक्षम होते हैं, लेकिन सूरत पुलिस इसका उपयोग आपको साइबर क्राइम से बचाने के लिए कर रही है। पिछले कुछ समय से साइबर क्राइम की घटनाओं में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। आजकल ज्यादातर मामले ऐसे रिपोर्ट हो रहे हैं, जिनमें स्कैमर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सूरत सिटी पुलिस ने देश का पहला एआई-संचालित चैटबॉट लॉन्च किया है, जिसे "सूरत साइबर मित्र" नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों को महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन देना है, जिससे वे ऑनलाइन फ्रॉड या स्कैम से बच सके।

FPJ की रिपोर्ट के अनुसार, सूरत साइबर क्राइम एसीपी एपी गोहिल ने चैटबॉट को पेश करते हुए कहा, "एहतियात ही सावधानी है।" "सूरत साइबर मित्र सूरत को एक साइबर-सुरक्षित शहर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। भारत में कोई भी व्यक्ति WhatsApp नंबर 93285-23417 पर 'Hi' भेजकर चैटबॉट से जुड़ सकता है।"

चैटबॉट 24/7 ऑपरेट करता है और यह पूरी तरह से मानवरहित सूचना केंद्र है। साइबर स्कैम का सामना करने की स्थिति में, चैटबॉट तुरंत कार्रवाई कदम प्रदान करता है और शिकायत रजिस्टर करने के प्रोसेस के जरिए यूजर का मार्गदर्शन करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसमें यूजर्स स्पैम कॉल, ईमेल और लिंक की रिपोर्ट कर सकते हैं, फाइनेंशियल और सोशल मीडिया स्कैम की जानकारी और रोकथाम के तरीके जान सकते हैं, सोशल मीडिया स्कैम की शिकायत का प्रोसेस शुरू कर सकते हैं, सोशल मीडिया प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान सकते हैं और यहां तक ​​कि अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन के संपर्क की सभी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement

चैटबॉट तीन भाषाओं में अपनी सेवाएं प्रदान करता है: गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी। यह पहल सूरत के "साइबर सुरक्षित सूरत" कार्यक्रम का लेटेस्ट प्रोडक्ट है, जो डिजिटल युग में साइबर क्राइम से निपटने के लिए एक व्यापक प्रयास है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.