ACT Fibernet दिल्ली में दे रही है 150 एमबीपीएस स्पीड वाली ब्रॉडबैंड सेवा

इंटरनेट प्रोवाइडर एसीटी फाइबरनेट ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसने दिल्ली में 150 एमबीपीएस स्पीड वाली ब्रॉडबैंड सेवा की शुरुआत की है। ज़्यादा स्पीड वाली इंटरनेट सेवा के आगाज़ के साथ कंपनी ने मौज़ूदा प्लान में कुछ बदलाव भी किए हैं।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 1 अगस्त 2017 11:41 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में 150 एमबीपीएस स्पीड वाली ब्रॉडबैंड सेवा की शुरुआत
  • कंपनी ने मौज़ूदा प्लान में कुछ बदलाव भी किए हैं
  • ग्राहक पुरानी कीमत में ही ज़्यादा स्पीड में इंटरनेट डेटा पाएंगे
इंटरनेट प्रोवाइडर एसीटी फाइबरनेट ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसने  दिल्ली में 150 एमबीपीएस स्पीड वाली ब्रॉडबैंड सेवा की शुरुआत की है। ज़्यादा स्पीड वाली इंटरनेट सेवा के आगाज़ के साथ कंपनी ने मौज़ूदा प्लान में कुछ बदलाव भी किए हैं। अब ग्राहक पुरानी कीमत में ही ज़्यादा स्पीड में इंटरनेट डेटा का लुत्फ उठा सकेंगे।

1 अगस्त से एसीटी प्लेटिनम प्लान के तहत 150 एमबीपीएस स्पीड से 600 जीबी डेटा (300 जीबी अपलोड+300 जीबी डाउनलोड) दिया जाएगा। सीमा खत्म हो जाने के बाद 1 एमबीपीएस स्पीड से डेटा मिलेगा। इससे पहले प्लान में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस स्पीड से डेटा मिलता था। वहीं, इस स्पीड में डेटा की सीमा भी कम थी। पहले की तरह एसीटी प्रीमियम प्लान के लिए ग्राहकों को 1,999 रुपये प्रति महीने के हिसाब से भुगतान करना होगा।
Advertisement

अब बात एसीटी गोल्ड प्लान की। इसके तहत ग्राहकों को 100 एमबीपीएस स्पीड से 500 जीबी डेटा (250 जीबी अपलोड + 250 जीबी डाउनलोड) मिलेगा। 1,499 रुपये वाले इस प्लान में डेटा सीमा खत्म होने पर 512 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। पहले इस प्लान में 75 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलता था। एसीटी सिल्वर प्लान भी अपग्रेड हो गया है। अब 75 एमबीपीएस की स्पीड से कुल 350 जीबी का डेटा ट्रांसफर होगा। सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 512 केबीपीएस हो जाएगी। एसीटी ब्रॉन्ज़ प्लान में अब इंटरनेट स्पीड 75 एमबीपीएस हो जाएगी। डेटा ट्रांसफर की सीमा 250 जीबी होगी। सीमा खत्म होने के बाद 512 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा।

अब बात स्मॉल ऑफिस, होम ऑफिस प्लान की। एसीटी रीमार्केबल प्लान में स्पीड 125 एमबीपीएस की हो जाएगी और इस स्पीड में डेटा सीमा 850 जीबी होगी। एसीटी एक्सेपशनल में स्पीड 150 एमबीपीएस हो जाएगी और डेटा सीमा 1100 जीबी। वहीं, एसीटी फिनोमिनल प्लान 150 एमबीपीएस की स्पीड में अपग्रेड हो जाएगा। इस प्लान में डेटा सीमा 1400 जीबी होगा। कंपनी ने बताया है कि प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.