CES 2024: Acer Aspire Go 14 और Go 15 लैपटॉप हुए पेश जानें फीचर्स और कीमत

Acer Aspire Go 15 फरवरी 2024 में अमेरिका में 249.99 डॉलर (लगभग 20,789 रुपये) और यूरोप में €529.99 की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में आएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2024 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Aspire Go 14, Aspire Go 15 में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 16:10 डिस्प्ले है।
  • Acer Aspire Go 15 की कीमत 249.99 डॉलर (लगभग 20,789 रुपये) है।
  • Acer Aspire Go 14 की कीमत यूएस में $249.99 (लगभग 20,789 रुपये) है।

Acer Aspire Go 14 में FHD+ रेजोल्यूशन है।

Photo Credit: Acer

Acer ने CES 2024 में अपने नए Aspire Go सीरीज लैपटॉप की घोषणा की है। लाइनअप में दो मॉडल Aspire Go 14 और Aspire Go 15 शामिल हैं। दोनों लैपटॉप स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल के लिए बजट-फ्रेंडली ऑप्शन हैं, जिनमें Intel और AMD CPU, रिसाइकल मैटेरियल और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट इंटीग्रेशन समेत नई टेक्नोलॉजी शामिल है। यहां हम आपको Aspire Go 14 और Aspire Go 15 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Acer Aspire Go 15 की कीमत और उपलब्धता


Acer Aspire Go 15 फरवरी 2024 में अमेरिका में 249.99 डॉलर (लगभग 20,789 रुपये) और यूरोप में €529.99 की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में आएगा। Acer Aspire Go 14 भी मार्च में लॉन्च होगा, जिसकी कीमत यूएस में $249.99 (लगभग 20,789 रुपये) और यूरोप में €549.99 से शुरू होगी।


Acer Aspire Go 14 / 15 के स्पेसिफिकेशंस


Aspire Go 14 और Aspire Go 15 में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 16:10 डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के मामले में लैपटॉप में Intel Core i3 N-सीरीज प्रोसेसर दिया गया है। Aspire Go 14 उन यूजर्स के लिए AMD Ryzen 7000 सीरीज प्रोसेसर का अतिरिक्त ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा प्रोसेसिंग मसल की जरूरत होती है। स्टोरेज की बात करें तो लैपटॉप में 1TB तक SSD स्टोरेज और 16GB RAM दी गई है। इसमें वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। Aspire लाइनअप में नए Aspire Go 14 और Go 15 लैपटॉप की चेसिस में पोस्ट-कंज्यूमर रिसाइकल (पीसीआर) मैटेरियल शामिल किया गया है। 

Aspire Go सीरीज में माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट का इंटीग्रेशन है। यह AI-बेस्ड एसिस्टेंट कई टास्क के लिए रियल टाइम एसिस्टेंस प्रदान करता है, जैसे ईमेल लिखना, डॉक्यूमेंट तैयार करना और यहां तक ​​कि क्रिएटिव कंटेंट तैयार करना शामिल है। टूल तक आसानी से पहुंचने के लिए कीबोर्ड पर एक कोपायलट की भी है। Acer नई Aspire Go सीरीज के साथ 10 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, एचडीएमआई 2.1-आउट, यूएसबी टाइप-सी, 2x यूएसबी टाइप-ए और कॉम्बो ऑडियो जैक शामिल हैं। AcerSense ऐप भी है जो यूजर्स को अपने डिवाइस और बैटरी हेल्थ को मॉनिटर करने और रेगुलर ऐप मेंटेनेंस करने में मदद करता है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  3. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  4. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  6. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  3. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  4. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  5. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  6. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
  7. इंटरनेट या स्मार्टफोन के बिना ऐसे कर सकते हैं UPI भुगतान, जानें पूरा तरीका
  8. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.