Aadhaar अपडेट को लेकर आया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)ने एक नया फीचर लॉन्च किया है...

Aadhaar अपडेट को लेकर आया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

Aadhaar अपडेट

ख़ास बातें
  • यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) का नया फीचर
  • यूज़र अपनी आधार अपडेट हिस्ट्री पा सकेंगे
  • इसे डाउनलोड कर कहीं भी सबमिट करना होगा संभव
विज्ञापन
यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूज़र अपनी आधार अपडेट हिस्ट्री पा सकते हैं। इसे डाउनलोड कर किसी भी अथॉरिटी की मांग पर उपलब्ध करवाया जा सकता है। UIDAI के सीईओ डॉ. अजय भूषण पांडेय ने बताया, ''इस नई सेवा के ज़रिए यूज़र अपने आधार की अपडेट की गई हिस्ट्री को UIDAI की वेबसाइट पर देख पाएंगे। हमने इसका बीटा वर्ज़न लॉन्च किया है।''

इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आधार कार्ड धारकों को UIDAI की साइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। हां आधार अपडेट हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक पेज खुलेगा, जहां आधार नंबर या वर्चुअल आईडी  और सिक्यॉरिटी कैप्चा डालना होगा। इसके बाद यूज़र को एक ओटीपी मिलेगा, जिसे डालने के बाद वह अपने आधार को अपडेट की गई  हिस्ट्री के बारे में जान पाएंगे। इसे बाद में प्रिंट भी किया जाना संभव होगा।

UIDAI के सूत्रों की मानें तो आधार अपडेट हिस्ट्री में तारीख दर तारीख डिटेल की जानकारी मिल जाएगी। जब से आधार जेनरेट हुआ है, तब से लेकर एड्रेस, व अन्य पहलुओं के बारे में पता किया जा सकेगा। ये पहलू - नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता व मोबाइल नंबर आदि में से कोई भी हो सकते हैं।

UIDAI सीईओ ने बताया, ''आधार में वर्तमान जानकारी अपडेट करवाना बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी ज़रूरत किसी भी अथॉरिटी में दस्तावेज़ के तौर पर पड़ सकती है। चाहे जॉब हो या स्कूल में एडमिशन, आधार में अपडेट की गई जानकारी आपको भविष्य में काम आएगी।'' उन्होंने बताया, ''आधार ना सिर्फ यूनीक आइडेंटिटी नंबर के तौर पर, बल्कि ऐसा विश्वसनीय दस्तावेज़ है, जिससे कभी भी ऑनलाइन व ऑफलाइन वेरिफिकेशन संभव है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Internet, India, Aadhaar, UIDAI
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »