• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सरकार की चेतावनी, न करें Aadhaar की फोटोकॉपी का इस्तेमाल, मास्क्ड आधार है सही विकल्प

सरकार की चेतावनी, न करें Aadhaar की फोटोकॉपी का इस्तेमाल, मास्क्ड आधार है सही विकल्प

MeitY ने विड्रॉल स्टेटमेंट में कहा कि UIDAI द्वारा जारी आधार कार्ड धारकों को सिर्फ अपने आधार नंबर का इस्तेमाल करने और शेयर करने के लिए समझदारी बरतने की सलाह दी जाती है।

सरकार की चेतावनी, न करें Aadhaar की फोटोकॉपी का इस्तेमाल, मास्क्ड आधार है सही विकल्प

सरकार ने आधार फोटोकॉपी साझा करने वाली रिलीज को वापस लिया है।

ख़ास बातें
  • आधार में उंगलियों के निशान, चेहरे और आंखों के स्कैन का यूनिक नंबर होता है
  • आधार की फोटोकॉपी किसी भी संगठन के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
  • आधार कार्ड फोटोकॉपी साझे करने वाली रिलीज को UIDAI ने वापस लिया है।
विज्ञापन
भारत सरकार ने UIDAI की उस एडवाइजरी को वापस लिया है, जिसमें आम जनता को किसी भी संगठन के साथ अपने आधार की फोटोकॉपी शेयर करने के लिए कहा गया था। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने कहा कि वह प्रेस रिलीज वापस ले रहा है क्योंकि यह गलत व्याख्या कर सकती है।

सरकार ने लोगों को सलाह दी कि वे किसी भी संगठन के साथ अपने आधार की फोटोकॉपी शेयर न करें क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा वे एक मास्क आधार का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि आधार नंबर के सिर्फ आखिरी 4 डिजिट ही दिखाता है।

स्टेटमेंट में कहा गया कि प्रेस रिलीज का गलत उद्देश्य होने की संभावना को देखते हुए इसे तुरंत वापस लिया जाता है। MeitY ने विड्रॉल स्टेटमेंट में कहा कि UIDAI द्वारा जारी आधार कार्ड धारकों को सिर्फ अपने आधार नंबर का इस्तेमाल करने और शेयर करने के लिए समझदारी बरतने की सलाह दी जाती है। स्टेटमेंट में कहा गया कि 'आधार आईडेंटिटी ऑथेंटिकेशन सिस्टम ने आधार कार्ड धारक की पहचान और प्राइवेसी की सिक्योरिटी और प्रोटेक्शन के लिए उचित फीचर्स प्रदान किए हैं।'

आधार कार्ड में किसी व्यक्ति की उंगलियों के निशान, चेहरे और आंखों के स्कैन से जुड़ा एक यूनिक नंबर होता है, जिसका उद्देश्य भारत की वेलफेयर स्कीम में चोरी और गलतियों को रोकना है। मगर आलोचकों को डर है कि यह चोरी के एक नए तरीके की शुरुआत कर सकती है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के बेंगलुरु रीजनल ऑफिस द्वारा शुक्रवार को जारी एक प्रेस रिलीज में आम जनता से किसी भी संगठन के साथ अपने आधार की फोटोकॉपी शेयर नहीं करने के लिए कहा गया, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा एक मास्क आधार का इस्तेमाल किया जा सकता है जो कि बायोमेट्रिक आईडी के सिर्फ आखिरी 4 डिजिट को दिखाता है। शुरुआती रिलीज में कहा गया कि 'बिना लाइसेंस वाली निजी संस्थाएं जैसे कि होटल या फिल्म हॉल को आधार कार्ड की कॉपी एकत्रित करने या रखने की अनुमति नहीं है।'

यह चेतावनी सोशल मीडिया पर छा गई, क्योंकि प्रेस रिलीज और न्यूज वायरल होने लगे, रविवार को ट्विटर पर भारत में टॉप 10 ट्रेंडिंग में से एक यह मुद्दा भी शामिल हुआ। भारत के सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में आधार की वैधता को बरकरार रखा, लेकिन प्राइवेसी पर चिंता जताई थी और बैंकिंग से लेकर टेलीकॉम सर्विस तक हर चीज के लिए इसे अनिवार्य बनाने के लिए सरकार पर जोर दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aadhar, UIDAI, Aadhar Card
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »