जरा सी चूक और PAN हो जाएगा बंद, Aadhaar-PAN लिंक है या नहीं? 2 मिनट में ऐसे करें स्टेटस चेक

Aadhaar और PAN का लिंक स्टेटस चेक करना अब सिर्फ एक ऑप्शन नहीं, बल्कि फाइनेंशियल जरूरत बन चुका है। अगर आपका PAN इनएक्टिव हो गया तो बैंकिंग से लेकर ITR तक सब अटक सकता है। यहां जानिए स्टेटस चेक करने के सभी तरीके।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 09:38 IST
ख़ास बातें
  • Aadhaar-PAN लिंक नहीं होने पर PAN हो सकता है इनएक्टिव
  • ऑनलाइन और SMS से मिनटों में चेक कर सकते हैं लिंक स्टेटस
  • ITR, बैंकिंग और निवेश में Aadhaar-PAN लिंक बेहद जरूरी

Photo Credit: X/ @IncomeTaxIndia

डिजिटल इंडिया के दौर में Aadhaar और PAN अब सिर्फ पहचान के डॉक्यूमेंट नहीं रह गए हैं, बल्कि बैंकिंग, टैक्स और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन्स की रीढ़ बन चुके हैं। सरकार ने इन दोनों डॉक्यूमेंट्स को आपस में लिंक करना अनिवार्य कर दिया है, ताकि टैक्स सिस्टम को ज्यादा ट्रांसपेरेंट बनाया जा सके और डुप्लिकेट या फर्जी पहचान पर रोक लगे। लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग यह कन्फ्यूज रहते हैं कि उनका Aadhaar-PAN लिंक है या नहीं, लिंक करने की आखिरी तारीख क्या थी और स्टेटस कैसे चेक किया जाए। अगर आप भी इसी उलझन में हैं, तो यहां Aadhaar-PAN लिंक स्टेटस से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में समझते हैं।

Aadhaar-PAN लिंक स्टेटस चेक करना क्यों जरूरी है?

कई लोगों ने पहले ही Aadhaar और PAN लिंक कर दिया था, लेकिन बाद में नाम, डेट ऑफ बर्थ या जेंडर जैसी छोटी-सी मिसमैच के कारण लिंकिंग रिजेक्ट हो सकती है। ऐसे में सिर्फ यह मान लेना कि “मैंने लिंक कर दिया था” काफी नहीं है। स्टेटस चेक करना इसलिए जरूरी है ताकि यह साफ हो सके कि आपका PAN एक्टिव है या इनएक्टिव हो चुका है। अगर PAN इनएक्टिव हो गया, तो बैंक अकाउंट खोलने से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने तक में दिक्कत आ सकती है।

Advertisement

Aadhaar-PAN लिंक स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

Aadhaar-PAN लिंक स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट है। इसके लिए आपको Income Tax Department की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होता है। वहां "Link Aadhaar Status" का ऑप्शन मिलता है, जहां सिर्फ दो डिटेल डालनी होती हैं - PAN नंबर और Aadhaar नंबर। Captcha भरने के बाद स्क्रीन पर तुरंत दिख जाता है कि आपका PAN Aadhaar से लिंक है या नहीं।

अगर लिंक नहीं है या किसी वजह से रिजेक्ट हुआ है, तो वहीं से आपको यह भी संकेत मिल जाता है कि आगे क्या करना होगा।

Advertisement

SMS के जरिए Aadhaar-PAN लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?

जो लोग इंटरनेट यूज नहीं करते या स्मार्टफोन से दूर रहते हैं, उनके लिए SMS का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक तय फॉर्मेट में मैसेज भेजना होता है। इसके लिए UIDPAN <12-digit Aadhaar number> <10-digit PAN number> को 567678 या 56161 पर भेजें। आपको कुछ मिनटों के अंदर SMS के जरिए अपने स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।

Aadhaar-PAN लिंक चेक करने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है?

स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास वैध PAN नंबर और 12 अंकों का Aadhaar नंबर होना जरूरी है। इसके अलावा, Aadhaar में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए, क्योंकि कई बार OTP वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है। अगर नाम या डेट ऑफ बर्थ में फर्क है, तो पहले Aadhaar या PAN में करेक्शन करवाना जरूरी होता है।

Advertisement

Aadhaar-PAN लिंक कहां-कहां जरूरी पड़ता है?

आज के समय में Aadhaar-PAN लिंक होना कई जगह जरूरी हो चुका है। बैंक अकाउंट खोलने, बड़े कैश ट्रांजैक्शन, म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट में निवेश, लोन लेने और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में यह लिंकिंग काम आती है। इसके अलावा, सरकारी सब्सिडी या स्कीम्स में भी कई बार PAN और Aadhaar दोनों की जरूरत पड़ती है।

Advertisement

Aadhaar-PAN लिंक नहीं किया तो क्या होगा?

अगर Aadhaar और PAN लिंक नहीं है, तो PAN को इनएक्टिव घोषित किया जा सकता है। इनएक्टिव PAN का मतलब है कि आप ITR फाइल नहीं कर पाएंगे, टैक्स रिफंड अटक सकता है और कुछ मामलों में ज्यादा TDS भी कट सकता है। बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स ऐसे PAN को वैध नहीं मानते, जिससे रोजमर्रा के फाइनेंशियल काम रुक सकते हैं।

लिंकिंग में दिक्कत आए तो क्या करें?

अगर लिंकिंग के दौरान नाम या डेट ऑफ बर्थ मिसमैच की वजह से स्टेटस “Not Linked” दिख रहा है, तो पहले Aadhaar को UIDAI की वेबसाइट पर अपडेट कराना या PAN डिटेल्स को इनकम टैक्स पोर्टल पर करेक्ट करना जरूरी होता है। दोनों में से किसी एक डॉक्यूमेंट में सही जानकारी अपडेट होने के बाद लिंकिंग आसानी से हो जाती है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aadhaar PAN link, aadhaar pan link status, Aadhaar, PAN, PAN CArd
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.