600 km रेंज वाली Lotus Eletre इलेक्ट्रिक SUV हुई लॉन्च, 3 सेकंड में पकड़ेगी 100 kph की रफ्तार

Lotus का यह भी दावा है कि DC रैपिड चार्जर से तीनों वेरिएंट को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा। कार में 800V आर्किटेक्चर है और यह 350kW तक DC चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 20:33 IST
ख़ास बातें
  • Lotus Eletre की शुरुआती कीमत £89,500 (लगभग 74.23 लाख रुपये) है
  • मिड वेरिएंट Eletre S की कीमत £104,500 (लगभग 86.67 लाख रुपये) है
  • इसका टॉप ट्रिम Electre R है, जिसकी कीमत £120,00 (लगभग 99.53 लाख रुपये) है

Lotus Eletre की शुरुआती कीमत £89,500 (लगभग 74.23 लाख रुपये) है

ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता Lotus ने ग्लोबल लेवल पर अपनी 2024 Lotus Eletre इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है। कंपनी ने कार की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है। Eletre इलेक्ट्रिक कार Lotus की पहली SUV या पहली इलेक्ट्रिक SUV है। कार तीन वेरिएंट में आएगी, जिनमें से बेस वेरिएंट 603 bhp की मैक्सिमम पावर और 710 Nm का पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम होगा, जबकि टॉप वेरिएंट 905 bhp की मैक्सिमम पावर और 1000 Nm का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करेगा।

कीमत की बात करें, तो Lotus Eletre इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत £89,500 (लगभग 74.23 लाख रुपये) है, जबकि मिड वेरिएंट Eletre S की कीमत £104,500 (लगभग 86.67 लाख रुपये) है। इसका टॉप ट्रिम Electre R है, जिसकी कीमत £120,00 (लगभग 99.53 लाख रुपये) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी 2023 की पहली छमाही में शुरू होगी। 
 

खासियतों पर आते हैं। इलेक्ट्रिक कार के तीनों ट्रिम्स 112kWh बैटरी के साथ आएंगे। हालांकि, पावरट्रेन के दो ऑप्शन होंगे। बेस वेरिएंट और Eletre S में एक समान 603 bhp की पावर और 710 Nm का टार्क पैदा करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जिसके लिए Lotus का दावा है कि यह 0-100 kmph की स्पीड केवल 4.5 सेकंड में पकड़ेगा। कड़े WLTP टेस्टिंग साइकिल के तहत इन दोनों मॉडलों में 600 किमी की रेंज का दावा किया गया है।

वहीं, टॉप-ऑफ-द-लाइन Eletre R में डुअल मोटर सेटअप होगा, जो 905 bhp की पावर और 1000 Nm का जबरदस्त टार्क पैदा करने में सक्षम होगा। लोटस का दावा है कि SUV 2.95 सेकेंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 495 किलोमीटर होगी।
Advertisement

कंपनी का यह भी दावा है कि DC रैपिड चार्जर से तीनों वेरिएंट को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा। कार में 800V आर्किटेक्चर है और यह 350kW तक DC चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
Advertisement
 
फीचर्स की बात करें, तो लोटस की यह इलेक्ट्रिक कार हाइपर ओएस से लैस 15.1-इंच के OLED सेंटर स्क्रीन के साथ आएगी। सिस्टम में दो Qualcomm 8155 सिस्टम-ऑन-चिप्स लगे होंगे। इंफोटेनमेंट सिस्टम को ऑन-बोर्ड नेविगेशन, ईवी रेंज असिस्टेंट और प्रेडिक्टिव रूटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इलेट्रे डॉल्बी एटमॉस और KEF Audio की ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस साउंड सिस्टम के साथ आएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.