Portronics ने लॉन्‍च किया 20000mAh का पावर बैंक, एकसाथ कई चीजें होंगी चार्ज, दाम Rs 2 हजार भी नहीं

Portronics Luxcell Bind 20K एकसाथ तीन डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जून 2024 17:54 IST
ख़ास बातें
  • पोर्टोनिक्‍स ने नया पावर बैंक किया लॉन्‍च
  • इसमें फास्‍ट चार्जिंग की सुविधा है
  • एकसाथ कर सकता है कई डिवाइस चार्ज

Portronics Luxcell Bind 20K फ्लाइट अप्रूव्‍ड है यानी इसे लेकर विमान का सफर किया जा सकता है

Photo Credit: portronics

Portronics Luxcell Bind 20K Power Bank : टेक कैटिगरी के जाने-माने ब्रैंड पोर्ट्रोनिक्‍स (Portronics) ने 20 हजार एमएएच का पावरफुल पावरबैंक इंडिया में लॉन्‍च किया है। इसमें फास्‍ट चार्जिंग की सुविधा है और एकसाथ कई डिवाइसेज को यह फुल करने का दम रखता है। इसे दो बिल्‍ट-इन केबल के साथ लाया गया है। एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग केबल है, जबकि दूसरी आईओएस डिवाइस के लिए काम करती है यानी आईफोन्‍स वगैरह के लिए। 
 

Portronics Luxcell Bind 20K Price in India 

Portronics Luxcell Bind 20K को 1499 रुपये की आकर्षक कीमत में लाया गया है। इसे Flipkart, Amazon के अलावा अन्‍य प्रमुख रिटेलर्स से लिया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही पोर्ट्रोनिक्‍स ने Bella 2 नाम से एक 3 इन 1 मैगसेफ वायरलैस चार्जर लॉन्‍च किया था, जिसमें डिजिटल अलार्म की भी सुविधा है। 
 

Portronics Luxcell Bind 20K Features 

Portronics Luxcell Bind 20K एकसाथ तीन डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसमें एक फुल साइज USB Type A पोर्ट भी दिया गया है ताकि फोन के अलावा बाकी गैजेट्स भी चार्ज किए जा सकें। यह ना सिर्फ एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन्‍स को चार्ज करता है, बल्कि आईफोन्‍स, टीडब्‍ल्‍यूएस ईयरबड्स, टैबलेट आदि को भी फुल कर देता है। 

Portronics Luxcell Bind 20K फ्लाइट अप्रूव्‍ड है यानी इसे लेकर विमान का सफर किया जा सकता है और फ्लाइट में डिवाइस चार्ज भी की जा सकती हैं। इसमें लगे LED इंडिकेटर से पावरबैंक की बैटरी का पता चल जाता है। BIS सर्टिफाइड होने से यह शॉर्ट सर्किट्स, ओवर वोल्‍टेज, ओवर करंट, ओवर हीटिंग और बाकी परेशानियों से भी पार पा लेता है। फास्‍ट चार्जिंग के लिए कुछ केबल्‍स भी इसके साथ मिलती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.