Alto 800 से लेकर Innova Crysta तक, अप्रैल 2023 से ये 17 कारें हो जाएगी बंद! जानें कारण

RDE के तहत यह आवश्यक होगा कि वाहनों में रीयल-टाइम ड्राइविंग एमिशन लेवल की निगरानी के लिए ऑनबोर्ड सेल्फ-डायग्नोस्टिक डिवाइस हो।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 16:24 IST
ख़ास बातें
  • रीयल-टाइम ड्राइविंग एमिशन लेवल की निगरानी के लिए कारों में लगेगा डिवाइस
  • इसके लिए कार निर्माताओं को कारों के पार्ट्स में करने होंगे बदलाव
  • इंजन में भी होगा अपग्रेड, जिसके चलते लागत बढ़ेगी

RDE को भारत में BS-VI एमिशन मानदंडों के फेज 2 के रूप में पेश किया गया है

देश में एमिशन को लेकर सख्ती को देखते हुए कई कार निर्माओं की आफत आई हुई है। जहां हाल ही में बड़े ऑटोमेकर्स ने कारों की कीमत में इजाफा करने की घोषणा की थी, वहीं अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अप्रैल 2023 तक लगभग 17 कार मॉडल्स को बंद कर दिया जाएगा, जिसका कारण एमिशन नॉर्म है। 

LiveMint के अनुसार, विभिन्न ऑटो निर्माताओं द्वारा पेश किए जाने वाले 17 कार मॉडल्स को अप्रैल 2023 से बंद किया जा सकता है, क्योंकि देश में अगले साल अप्रैल से रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) मानदंड के नाम से एमिशन नियमों का एक नया सेट लागू होगा।

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि RDE के तहत यह आवश्यक होगा कि वाहनों में रीयल-टाइम ड्राइविंग एमिशन लेवल की निगरानी के लिए ऑनबोर्ड सेल्फ-डायग्नोस्टिक डिवाइस हो। RDE टेस्ट रियल-लाइफ वातावरण में वाहनों द्वारा उत्सर्जित NOx जैसे प्रदूषकों को मापता है। RDE को भारत में BS-VI एमिशन मानदंडों के फेज 2 के रूप में पेश किया गया है, जिसका पहला चरण 2020 में शुरू हुआ था।

रिपोर्ट बताती है कि ऑनबोर्ड सेल्फ-डायग्नोस्टिक डिवाइस स्थापित करने के साथ-साथ वाहन निर्माताओं को कई अन्य अपग्रेड्स करने की जरूरत होगी, जिसमें से सबसे बड़ा बदलाव कारों के इंजनों को अपग्रेड करना होगा। इससे लागत और ज्यादा हो सकती है, जो न ही निर्माताओं के लिए और न ही ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। नए एमिशन नॉर्म्स से सबसे ज्यादा असर डीजल कारों पर पड़ेगा। 
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि कंपनियां नए नियमों का पालन करने के लिए कुछ मॉडल्स को बंद करने पर भी विचार कर रही हैं, जिनमें Maruti Suzuki Alto 800, Tata Altroz ​​Diesel, Renault Kwid 800, Mahindra Alturas G4, Mahindra Marazzo, Mahindra KUV100, Nissan Kicks, Toyota Innova Crysta Petrol, Skoda Octavia, Skoda Superb, Hyundai i20 Diesel, Hyundai Verna Diesel, Honda City 4th Gen, Honda City 5th Gen Diesel, Honda Amaze Diesel, Honda Jazz और Honda WR-V शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Emission, Emission norms
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.