WhatsApp पर व्यू वन्स फीचर का उपयोग करने के बाद दोबारा ऐसे देखें फोटो, ये है ट्रिक

WhatsApp का व्यू वन्स फीचर एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को भेजे गए फोटो या वीडियो को सिर्फ एक बार देखने की अनुमति देता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 17:37 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का व्यू वन्स फीचर संवेदनशील जानकारी के लिए उपयोगी है।
  • WhatsApp का व्यू वन्स फीचर फोटो या वीडियो एक बार देखने की सुविधा देता है।
  • WhatsApp व्यू वन्स फीचर में मीडिया को ऐसे दोबारा देखा जा सकता है।

वॉट्सऐप व्यू वन्स फीचर संवेदनशील जानकारी के लिए उपयोगी है।

Photo Credit: Unsplash/Becca Tapert

WhatsApp का व्यू वन्स फीचर एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को भेजे गए फोटो या वीडियो को सिर्फ एक बार देखने की अनुमति देता है। इसका मतलब है कि जब कोई फोटो या वीडियो भेजा जाता है तो रिसीवर उसे सिर्फ एक ही बार देख सकता है और उसके बाद वह मीडिया गायब हो जाता है। यह फीचर खासतौर पर तब उपयोगी होता है जब कोई यूजर चाहता है कि कोई संवेदनशील जानकारी या फोटो सिर्फ एक बार देखी जाए और फिर उसे न देखा जा सके।

रिसीवर स्क्रीनशॉट लेने का प्रयास करने पर भी इसे कैप्चर नहीं कर सकता है, लेकिन अगर आपको व्यू वन्स में भेजे गए मीडिया को दोबारा या बार-बार देखना है तो इसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं।  हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर iOS डिवाइस पर किसी बग के चलते काम कर रहा है या नहीं इसके बारे में नहीं कहा जा सकता है।


Advertisement
व्यू वन्स में भेजा गया मीडिया बार-बार ऐसे देखें:


सबसे पहले आपको वॉट्सऐप खोलना है और उसके बाद उस व्यक्ति की चैट पर जाना है, जिसने आपको व्यू वन्स में कुछ मीडिया भेजा है।
 
अब आप उस मीडिया पर क्लिक करके उसे देख सकते हैं, लेकिन एक बार के बाद दोबारा देखने की अनुमति नहीं मिलती है।
Advertisement
 

अगर आपको इसे दोबारा देखना चाहते हैं तो आपको वापस जाकर वॉट्सऐप के सेटिंग्स पर क्लिक करना है।
 
सेटिंग्स पर जाने के बाद आपको स्टोरेज और डाटा (Storage and Data) पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

उसके बाद आपको सबसे पहले नजर आ रहे मैनेज स्टोरेज (Manage Storage) ऑप्शन पर क्लिक करना है।
 

अब आपको नीचे जाकर सर्च बार में उस व्यक्ति या ग्रुप के नाम को सर्च करना है, जिसकी मीडिया पर आपको जाना है।
Advertisement
 
अब आपको सबसे नीचे बाईं ओर नजर आ रहे ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद न्यूएस्ट (Newest) पर क्लिक करना है।
 
अब आपको सबसे ऊपर वह मीडिया नजर आएगा, जिसे व्यू वन्स में हाल ही में भेजा गया था, आप यहां पर उस पर क्लिक करके दोबारा या बार-बार देख सकते हैं।
Advertisement
 
हालांकि, जो स्क्रीनशॉट हमने साथ में लगाया है, इसमें कुछ भी नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि वॉट्सऐप ऐसे मीडिया का स्क्रीनशॉट लेने की अनुमनि नहीं देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp View Once Feature, WhatsApp Feature

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.