WhatsApp पर इस फीचर से कर पाएंगे कॉल शेड्यूल, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

Whatsapp का एक इवेंट नाम का फीचर है जो कि कॉल शेड्यूल को आसान बनाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2024 20:04 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले आपको अपने फोन पर Whatsapp खोलना है।
  • उसके बाद आपको उस ग्रुप पर जाना है, जहां पर आप कॉल शेड्यूल करना चाहते हैं।
  • अब इवेंट क्रिएट करना है, उसका नाम दर्ज करना है और समय निर्धारित करना है।

WhatsApp पर इवेंट फीचर ग्रुप कॉल को आसान बनाता है।

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

कोविड-19 के बाद से वर्क फ्रॉम होम का कल्चर काफी लोकप्रिय हुआ है। इससे पता चला कि मीटिंग के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि वर्चुअल तौर पर भी मीटिंग हो सकती है। WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है जो कि आमतौर पर सभी के फोन में पाया जा सकता है। वॉट्सऐप का एक इवेंट नाम का फीचर है जो कि कॉल शेड्यूल को आसान बनाता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर सिर्फ ग्रुप पर ही काम करता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स सीधे वॉट्ऐसप के अंदर कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। ऐसे में आपको अन्य किसी भी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए वर्चुअल मीटिंग सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां हम आपको वॉट्सऐप पर कॉल शेड्यूल करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं।


WhatsApp पर कॉल कैसे करें शेड्यूल:


Advertisement
सबसे पहले आपको अपने फोन पर WhatsApp खोलना है।
 

उसके बाद आपको उस ग्रुप पर जाना है, जहां पर आप कॉल शेड्यूल करना चाहते हैं।
Advertisement
 

अब आपको मैसेज बार में नीचे बाईं ओर + आइकन पर टैप करना है।
 

अब यहां पर फोटो, कैमरा, लोकेशन समेत कई ऑप्शन नजर आ रहे हैं, जिसमें से आपको "इवेंट" आइकन पर क्लिक करना है।
Advertisement
 
अब आपको इवेंट क्रिएट करना है, उसका नाम दर्ज करना है और समय निर्धारित करना है।
 

अगर आपको मीटिंग लिंक के जरिए शुरू करनी है तो टॉगल ऑन करना है, जिसमें आप वीडियो या ऑडियो कॉल का चयन कर सकते हैं। आखिर में आपको सेंड बटन पर टैप करना है।
Advertisement
 

अगर आपको बाद में किसी कारणवश मीटिंग कैंसल करनी पड़ती है तो आप चैट में उसी मीटिंग शेड्यूल में एडिट एवेंट पर क्लिक करके कैंसल कर सकते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Whatsapp

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.