WhatsApp Video Call: व्हाट्सऐप पर कैसे करें वीडियो कॉल? ये है आसान तरीका

स्मार्टफोन के जरिए आप वन टू वन WhatsApp वीडियो कॉल के साथ-साथ ग्रुप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। वीडियो कॉल की प्रक्रिया काफी आसान है, आप भी इन स्टेप्स को फॉलो कर उठा सकते हैं ग्रुप वीडियो कॉल का आनंद।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 21 अगस्त 2020 16:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Web के जरिए भी कर सकते हैं ग्रुप वीडियो कॉल
  • स्मार्टफोन के जरिए केवल 8 सदस्य ही एक-साथ कर सकते हैं ग्रुप वीडियो कॉल
  • फेसबुक मैसेंजर रूम फीचर में 50 लोग कर सकते हैं ग्रुप वीडियो कॉल
WhatsApp, दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। इस ऐप के जरिए यूज़र्स केवल चैटिंग और वॉयस कॉल की सुविधा ही नहीं लेते बल्कि व्हाट्सऐप यूज़र्स को वीडियो कॉल करने का भी विकल्प प्रदान करता है। व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल करने का फीचर एकदम मुफ्त है, वीडियो कॉलिंग के लिए आपको बस ठीक काम करने वाले इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यता पड़ेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि व्हाट्सऐप वीडियो कॉल का आनंद आप वेब वर्ज़न पर भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं व्हाट्सऐप पर कैसे करें वीडियो कॉल।
 

WhatsApp: How to make video calls from a smartphone

स्मार्टफोन के जरिए आप वन टू वन WhatsApp वीडियो कॉल के साथ-साथ ग्रुप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया प्रक्रिया काफी आसान है, कॉल करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो-
Advertisement

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करें और फिर उस कॉन्टेक्ट पर जाएं जिन्हें आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं।

2. चैट ओपन करें और वीडियो कॉल करने के लिए कैमरा आइकन पर क्लिक करें।
Advertisement

वन-टू-वन कॉल के साथ-साथ आप अपने स्मार्टफोन पर ग्रुप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे करें वीडियो कॉल में अन्य सदस्यों के एड।

1. व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान ऊपरी बायीं ओर स्थित Add Participant बटन पर क्लिक करें।
Advertisement

2. फिर Choose a contact और फिर Tap Add पर क्लिक करें।
Advertisement

इसके अलावा, वीडियो कॉल के दौरान एक एक सदस्यों को जोड़ने के अलावा आप सीधे ग्रुप वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। ग्रुप वीडियो कॉल करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स।

1. WhatsApp ओपन करें और उस ग्रुप को चुने जिनके सदस्यों के साथ आप ग्रुप वीडियो कॉल करना चाहते हैं।
Advertisement

2. चैट ओपन होने के बाद ऊपर दिए कैमरा आइकन पर क्लिक करें और वीडियो कॉल की शुरूआत करें।

फिलहाल, व्हाट्सऐप पर 8 सदस्यों के साथ ही ग्रुप वीडियो कॉल व वॉयस कॉल की सुविधा उपलब्ध है।
 

WhatsApp Web Video Call

WhatsApp Web के जरिए वीडियो कॉल कैसे करें, फॉलो करें यह स्टेप्स-

1. सबसे पहले WhatsApp Web खोले और अपने अकाउंट पर लॉग-इन करें।

2. अब वर्टिकल डॉट्स पर क्लिक करें और Create a Room पर टैप करें।

3. अब आपको एक पॉप-अप दिखेगा, Continue पर क्लिक करके आगे बढ़ें। ध्यान रखें, इस तरह वीडियो कॉल करने के लिए आपको फेसबुक अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ती।

4. अब रूम क्रिएट करें और आप वीडियो कॉल करने के लिए तैयार हैं।

5. आपको बस वीडियो कॉल लिंक अपने व्हाट्सऐप उन लोगों को साझा करना है, जिनके साथ आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं।

फेसबुक मैसेंजर रूम फीचर के जरिए 50 लोग एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल का आनंद ले सकते हैं। 
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Web, Android, iOS, How to
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.