लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर

लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म होती है तो कभी भी लोकल चार्जर से चार्ज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2026 14:56 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप की बैटरी को कभी भी पूरी खत्म नहीं करना चाहिए।
  • लैपटॉप को बिना सस्ते या लोकल चार्जर से चार्ज नहीं करना चाहिए।
  • लैपटॉप को लगातार चार्जिंग पर लगाए रखने से बैटरी पर दबाव पड़ता है।

लैपटॉप को लगातार चार्जिंग पर नहीं रखना चाहिए।

Photo Credit: Pexels/Negative Space

लैपटॉप पर बहुत ज्यादा खर्च करने के बाद भी अगर उसकी बैटरी ज्यादा नहीं चल पाती है तो यह बहुत ज्यादा निराशाजनक लगता है। सिर्फ आप ही नहीं ऐसे बहुत से लैपटॉप यूजर्स हैं, जिनके लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। आमतौर पर अधिकतर यूजर्स जाने-अनजाने में रोजाना ऐसी छोटी गलतियां करते हैं, जिससे लैपटॉप की बैटरी खत्म और खराब हो जाती है। कई बार ओवरचार्जिंग और लोकल केबल से चार्ज करने पर लैपटॉप की बैटरी लाइफ कम हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी खास टूल या टेक्निकल स्किल की जरूरत नहीं है सिर्फ थोड़ा ध्यान देने से काम चल सकता है। यहां हम आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें बदलाव करके आप बैटरी को बेहतर कर सकते हैं।

बैटरी को पूरा खत्म करना
लैपटॉप की बैटरी को कभी भी पूरी खत्म नहीं करना चाहिए। मौजूदा लैपटॉप में लिथियम-आयन बैटरी आती है जो कि 20% से 80% के बीच अच्छे से काम करती है। हर बार पूरी तरह डिस्चार्ज होने से बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है और उसकी उम्र कम हो जाती है। ऐसे में जब बैटरी 25% से कम हो तभी चार्ज पर लगा देना चाहिए। इससे बैटरी परफॉर्मेंस बरकरार रहती है और बैटरी लाइफ लंबे समय तक रहती है।

Advertisement

लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना
अगर लैपटॉप का ओरिजिनल चार्जर खो गया है तो कभी भी बिना सर्टिफाइड केबल या सस्ता चार्जर खरीद कर चार्ज नहीं करना चाहिए। इनमें अक्सर सही वोल्टेज नहीं आती है, जिससे ओवरहीटिंग या बैटरी सेल हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं। हमेशा लैपटॉप के ब्रांड वाले चार्जर या सर्टिफाइड चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी रात भर चार्जिंग के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। 

ज्यादा हीट में लैपटॉप का इस्तेमाल करना
जब लैपटॉप का इस्तेमाल बिस्तर या कंबल जैसी नरम सतहों पर होता है तो इससे हवा का बहाव रुक जाता है और अंदर के पार्ट्स गर्म हो जाते हैं। इसके चल्ते जल्दी खराब होने लगते हैं। बैटरी के लिए बहुत ज्यादा गर्म और बहुत ज्यादा ठंडा दोनों ही ठीक नहीं हैं। लैपटॉप उपयोग के लिए सही तापमान 15°C से 35°C के बीच होता है। बैटरी परफॉर्मेंस के लिए वेंटिलेशन और सही तापमान बहुत जरूरी है।

हर समय प्लग-इन रखना
लैपटॉप को लगातार चार्जिंग पर लगाए रखने से बैटरी पर दबाव पड़ता है। जब बैटरी 100% पर रहती है तो सेल्स के अंदर होने वाली केमिकल रिएक्शन से बैटरी की लाइफ तेजी से कम होती है। आजकल के समय में कई लैपटॉप में बैटरी-केयर मोड मिलता है जो चार्जिंग को लगभग 80% तक सीमित रखता है। अगर आप अधिकतर डेस्क पर बैठकर लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं तो इस फीचर को ऑन करने से बैटरी पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है।

Advertisement

बैकग्राउंड टास्क और स्क्रीन ब्राइटनेस
अधिक स्क्रीन ब्राइटनेस, कई बैकग्राउंड ऐप्स और बिना ऑप्टिमाइज सिस्टम सेटिंग्स से बैटरी जल्दी खत्म होती है। ब्राइटनेस को लगभग 60% पर रखने, बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करने और सॉफ्टवेयर को रेगुलर अपडेट करने से काफी फर्क पड़ सकता है। बैटरी लाइफ धीरे-धीरे खत्म करने वाली एक और चीज सॉफ्टवेयर का गलत इस्तेमाल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.