पब्लिक चार्जर उपयोग करने में नहीं रहेगा कोई डर, iPhone का ये फीचर आएगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप घर से बाहर हैं और फोन की बैटरी कम हो तो ऐसे में आपके पास अगर चार्जर नहीं है तो वहां मौजूद पब्लिक चार्जर ही एक मात्र विकल्प नजर आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2026 12:46 IST
ख़ास बातें
  • iPhone को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS26 पर अपडेट करना है।
  • नया वायर्ड एक्सेसरीज का फीचर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।
  • पब्लिक चार्जर उपयोग करते हुए डाटा चोरी होने का खतरा कम होता है।

पब्लिक चार्जर से फोन चार्ज करने पर डाटा चोरी होने का खतरा रहता है।

Photo Credit: Pexels/Steve Johnson

अगर आप घर से बाहर हैं और फोन की बैटरी कम हो तो ऐसे में आपके पास अगर चार्जर नहीं है तो वहां मौजूद पब्लिक चार्जर ही एक मात्र विकल्प नजर आता है। एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, रेस्टोरेंट और मार्केट आदि में कई पब्लिक चार्जर नजर आते हैं। अगर आप सार्वजनिक जगहों पर मौजूद पब्लिक चार्जर का उपयोग करने जा रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधान होना चाहिए, क्योंकि इसमें कई बार खतरा रहता है कि निजी डाटा गलत हाथों में जा सकता है। अगर आप iPhone यूजर हैं तो यह आपके लिए यह लेख बहुत काम आने वाला है। जी हां iPhone को iOS26 पर अपडेट करने पर वायर्ड एक्सेसरीज से संबंधित एक ऐसा फीचर आता है जो कि बाहर मौजूद किसी भी एक्सेसरीज से कनेक्ट करने पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। इसके जरिएर आप सुरक्षित तरीके से अपना iPhone पब्लिक चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। आइए आईफोन के वायर्ड एक्सेसरीज फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पब्लिक चार्जर से iPhone कैसे करें सुरक्षित तरीके से चार्ज

Advertisement

पब्लिक चार्जर से आईफोन चार्ज करते हुए सुरक्षित रहने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने iPhone को लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS26 पर अपडेट करना होगा और उसके बाद आपको सेटिंग्स में जाना है।

सेटिंग्स पर जाने के बाद आपको थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना है और प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी का फीचर नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।

Advertisement

प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी पर जाने के बाद आपको सबसे नीचे स्क्रॉल करने के बाद वायर्ड एक्सेसरीज का फीचर मिलेगा, जिस पर टैप करना है।

Advertisement

वायर्ड एक्सेसरीज सेक्शन के अंदर ऑल्वेज आस्क, आस्क फॉर न्यू एक्सेसरीज, ऑटोमैटिकली अलाउ वेन अनलॉक्ड और ऑल्वेज अलाउ जैसे ऑप्शन नजर आएंगे। इसमें आपको आस्क फॉर न्यू एक्सेसरीज पर टिक करना है।

Advertisement

जिससे जब भी आप किसी भी पब्लिक चार्जर से अपने आईफोन को कनेक्ट करंगे तो यह हमेशा आपके किसी भी डाटा का इस एक्सेसरीज के जरिए एक्सेस देने से पहले पूछेगा। इससे आपके आईफोन में मौजूद डाटा आपकी बिना मर्जी के किसी भी हाथों में नहीं जाएगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone, iOS26, How to use public chargers, Tech Tips, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.