WhatsApp चैट को पुराने फोन से नए फोन में ऐसे करें ट्रांसफर

पुराने फोन से नए फोन में WhatsApp चैट ट्रांसफर करना बहुत आसान है।

WhatsApp चैट को पुराने फोन से नए फोन में ऐसे करें ट्रांसफर

WhatsApp मैसेंजर पुराने फोन की WhatsApp चैट को नए फोन में ट्रांसफर करने की सुविधा देता है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp चैट को नए फोन में ट्रांसफर करने की सुविधा देता है।
  • पुराने फोन से नए फोन में WhatsApp चैट ट्रांसफर करना बहुत ही आसान है।
  • WhatsApp के अंदर Settings में Chats में जाकर ऐसा किया जा सकता है।
विज्ञापन
WhatsApp मैसेंजर हर स्मार्टफोन की जरूरी ऐप्स में से है। यह दुनिया की सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप्लिकेशन है जिसे अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब हम कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो चाहते हैं कि हमारी पुराने फोन की वॉट्सऐप चैट नए फोन में ज्यों की त्यों ट्रांसफर हो जाए। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

पुराने फोन से नए फोन में WhatsApp चैट ट्रांसफर करना बहुत ही आसान काम है। महज 3-4 स्टेप्स फॉलो करके आप तुरंत अपनी पुरानी वॉट्सऐप चैट को नए फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। यहां हम आपको पुराने एंड्रॉयड फोन से नए एंड्रॉयड फोन में वॉट्सऐप चैट ट्रांसफर करने का तरीका बता रहे हैं। 
 

How to transfer WhatsApp chat from old Android phone

  • अपने पुराने फोन में WhatsApp ऐप को ओपन करें। 
  • दाहिने हाथ की तरफ सबसे ऊपरी कोने में तीन डॉट्स पर टैप करें। 
  • यहां से Settings में जाएं। 
  • सेटिंग्स में जाकर Chats पर टैप करें। 
  • भीतर जाने पर आपको नीचे की तरफ Transfer chats का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • ट्रांसफर चैट वाले ऑप्शन पर टैप करें और ऐप में नया पेज खुलेगा जिसमें लिखा होगा- Transfer chat history to Android phone
  • इसके नीचे Start का बटन होगा, उस पर टैप कर दें। 
  • जैसे ही स्टार्ट पर टैप करेंगे, ऐप में एक स्कैनर खुलेगा जिसके ऊपर कुछ निर्देश लिखे होंगे। 
    Latest and Breaking News on NDTV

निर्देशों के अनुसार, आपको अब अपने नए फोन में WhatsApp मैसेंजर डाउनलोड करना है, उसके बाद उस पर उसी फोन नम्बर से रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्टर करने के बाद जब आप आगे बढ़ेंगे तो नए फोन में Transfer chat history from old phone का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • यहां Start पर टैप करें और आपके सामने एक QR कोड दिखाई देगा। इस कोड को पुराने फोन में ओपन हुए स्कैनर से स्कैन कर लेना है। 
इसके बाद आपके पुराने फोन की सारी WhatsApp चैट नए फोन में आ जाएगी। इस तरह से आप बहुत ही आसानी से पुराने फोन से नए फोन में WhatsApp चैट ट्रांसफर कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  3. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  4. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  5. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  6. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  7. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  8. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  9. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  10. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »