मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम

देश में मानसून की शुरुआत हो गई है और यह मौसम गर्मियों से राहत देने के साथ कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जून 2026 10:20 IST
ख़ास बातें
  • आपको एसी के फिल्टर को नियमित रूप से साफ करना चाहिए।
  • मानसून में आउटडोर यूनिट से पानी निकलने की सही व्यवस्था होनी चाहिए।
  • AC में ड्राई मोड खास तौर पर ह्यूमिडिटी से निपटने के लिए होता है।

एसी का मेंटेनेंस ठीक रखने से लाइफ बढ़ती है।

Photo Credit: Pexels/Max Vakhtbovych

देश में मानसून की शुरुआत हो गई है और यह मौसम गर्मियों से राहत देने के साथ कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है। हालांकि, गर्मी के मौसम में तापमान में गिरावट आती है, लेकिन नमी ह्यूमिडिटी बढ़ने के साथ घरों में घुटन या बेचैनी महसूस होती है। अगर आप एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो यह मौसम एसी के लिए नमी, ड्रेनेज लाइन बंद होने और आउटडोर यूनिट के पास कचरा जमा होने जैसी कई तरह चुनौतियां लेकर आता है। मानसून के मौसम में जब नमी बढ़ती है तो आपको कमरे में कम तापमान में भी असहज महसूस हो सकता है जितना कि गर्मी के चरम पर होता है। दिक्कत तापमान की नहीं होती है, बल्कि हवा में मौजूद नमी से होती है। ऐसे में आप चाहते हैं कि आपका एसी ठीक से काम करे और उसका रखरखाव ठीक से रहे तो कई बातों पर ध्यान देना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। आइए मानसून के मौसम में एसी के रखरखाव के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

एयर फिल्टर करें साफ
आपको एसी के फिल्टर को नियमित रूप से साफ करना चाहिए। अगर फिल्टर गंदा है तो इससे AC का प्रदर्शन खराब हो सकता है। ऐसे में बिजली का बिल भी अधिक आ सकता है, क्योंकि  बेहतर कूलिंग के लिए एसी को लंबे समय तक चलाना होगा। आउटडोर यूनिट को साफ रखना चाहिए और मेंटेनेंस पर पूरा ध्यान देना चाहिए।

Advertisement

ड्राई मोड
अगर आप मानसून के मौसम में एसी को कूल मोड पर चलाएंगे तो नमी को कंट्रोल करने के लिए कमरे को जरूरत से ज्यादा ठंडा करना होगा, जिससे बिजली की खपत ज्यादा होगी और समस्या का समाधान भी पूरी तरह से नहीं मिलेगा। ऐसे में ड्राई मोड का उपयोग करने से आपको बहुत राहत मिलेगी। अधिकतर नए AC में ड्राई मोड आता है, जो कि खास तौर पर ह्यूमिडिटी से निपटने के लिए होता है। यह मोड कमरे का तापमान तेजी से कम करने के बजाय हवा से अतिरिक्त नमी हटाने पर ध्यान देता है। इसमें कंप्रेसर लगातार चलने के बजाय चालू और बंद होता रहता है, जिससे कूलिंग मोड के मुकाबले कम बिजली खर्च करता है।

आउटडोर यूनिट का बचाव
मानसून के मौसम में आउटडोर यूनिट से पानी निकलने की सही व्यवस्था होनी चाहिए। आउटडोर यूनिट के आस-पास बारिश का रुका हुआ पानी या गीली पत्तियां नहीं होनी चाहिए, जिससे पानी बाहर नहीं निकल पाता है। अधिक नमी से इसके इलेक्ट्रिकल पार्ट्स खराब हो सकते हैं और एसी की लाइफ कम हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.