WhatsApp पर बिना अपने अकाउंट की जानकारी दिए Instagram रील्स ऐसे करें शेयर, ये है पूरा तरीका

सोशल मीडिया के इस दौर में Instagram Reels से सबसे ज्यादा मनोरंजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2024 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Instagram Reels से सबसे ज्यादा मनोरंजन किया जा रहा है।
  • वॉट्सऐप पर भी किसी कॉन्टैक्ट के साथ शेयर किया जा सकता है।
  • सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम पर जाकर उस रील पर जाना है।

इंस्टाग्राम पर रील्स आपस में शेयर कर सकते हैं।

Photo Credit: Pexels/Viralyft

सोशल मीडिया के इस दौर में Instagram Reels से सबसे ज्यादा मनोरंजन किया जा रहा है। कुछ लोग अपनी रील्स बनाते हैं और कुछ लोग दूसरों की रील्स देखकर एंटरटेनमेंट करते हैं। इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के साथ रील्स शेयर की जा सकती है, वहीं इसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर भी किसी कॉन्टैक्ट के साथ शेयर किया जा सकता है।

अगर आप किसी को Instagram रील वॉट्सऐप पर शेयर करना चाहते हैं, लेकिन आप उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी नहीं देना चाहते हैं तो यहां उसका आसान तरीका जान सकते हैं। कई बार क्या होता है कि आपका कोई प्राइवेट अकाउंट है और उसको सभी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में आप इस प्रकार अपनी प्राइवेसी बरकरार रख सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप किसी को बिना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी दिए रील को कैसे शेयर करें।


वॉट्सऐप पर प्राइवेट तरीके से ऐसे करें रील्स शेयर:


सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम पर जाकर उस रील पर जाना है, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं।
 

आपको रील्स शेयर करने के लिए शेयर पर बटन पर क्लिक करना है।
 
शेयर पर बटन पर क्लिक करना है, उसके बाद आपको लिंक कॉपी करना है।
Advertisement
 

लिंक कॉपी करने के बाद आपको वॉट्सऐप पर उस व्यक्ति की चैट पर जाना है, जिसके साथ आपको रील शेयर करनी है।
 

यहां पर आप चैट में जब लिंक पेस्ट करते हैं तो उस लिंक को ? से लेकर आखिर तक डिलीट करना है।
Advertisement
 

अब आप ? तक बचे हुए लिंक के साथ उस रील को सेंड कर सकते हैं, अब आप देखेंगे कि इससे सिर्फ वो रील शेयर होगी और आपके प्राइवेट अकाउंट की जानकारी उन तक नहीं पहुंचेगी।
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Reels, WhatsApp, Instagram Tricks

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  2. झंझट खत्म! Android 17 में आया गजब अपडेट, iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर अब इतना आसान
  3. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 vs Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
  6. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  7. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  8. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  9. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.