ऑनलाइन डिजिटल स्कैम के शिकार तो नहीं हुए आप? ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत

टेक्नोलॉजी के इस दौर में डिजिटल कार्यों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में फ्रॉड और ऑनलाइन घोटाले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • टेक्नोलॉजी के इस दौर में फ्रॉड और ऑनलाइन घोटाले भी बढ़ गए हैं।
  • भारत सरकार इन स्कैम को रोकने के लिए लगातार प्रयास करती रहती है।
  • साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर क्राइम की शिकायत हो सकती है।

साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Photo Credit: Unsplash/ Towfiqu barbhuiya

टेक्नोलॉजी के इस दौर में डिजिटल कार्यों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में फ्रॉड और ऑनलाइन घोटाले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत सरकार इन स्कैम को रोकने के लिए लगातार प्रयास करती रहती है, लेकिन स्कैमर्स नए-नए तरीकों से भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते हैं। ऑनलाइन लेन-देन और डिजिटल कम्युनिकेशन में बढ़ोतरी के साथ साइबर क्राइम का शिकार होना आसान हो गया है। कहीं पर लोगों को पार्ट टाइम नौकरी तो कहीं पर लॉटरी का लालच और कहीं पर कोरियर आदि के जरिए फ्रॉड का शिकार बनाया जाता है। कहीं पर आर्थिक तौर पर तो कहीं पर निजी जानकारी चुराने के लिए साइबर क्रिमिनल नई-नई तरकीबें इस्तेमाल करते रहते हैं। सरकार ने साइबर क्राइम के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल बनाया हुआ है, जहां पर आप शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप सीधे पुलिस स्टेशन जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अगर आप साइबर क्राइम पीड़ित हैं तो आपको इसकी रिपोर्ट 24 घंटों के भीतर करवानी चाहिए, जिससे पुलिस ट्रांजेक्शन को जल्द ट्रैक कर पाए। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन साइबर क्राइम की शिकायत कर सकते हैं।

Advertisement

ऑनलाइन स्कैम की ऐसे करें रिपोर्ट:

  • अपने फोन या लैपटॉप पर वेब ब्राउजर में https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर फाइल ए कंप्लेंट पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर नियम और शर्तें पढ़ने के बाद स्वीकार करना है।
  • 'रिपोर्ट अदर साइबर क्राइम' बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको 'सिटिजन लॉगिन' ऑप्शन का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है, जिसमें नाम, ईमेल और फोन नंबर शामिल हैं।
  • फिर आपको रजिस्टर्ड फोन नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है, जिसमें कैप्चा दर्ज करना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर उस साइबरक्राइम के बारे में जानकारी प्रदान करनी है, जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं। फॉर्म 4 सेक्शन में बांटा हुआ है, जिसमें सामान्य जानकारी, विक्टिम की जानकारी, साइबर अपराध की जानकारी और प्रीव्यू शामिल हैं। प्रत्येक सेक्शन में सभी जानकारी दर्ज करनी है।
  • जानकारी की समीक्षा करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको इंसीडेंट डिटेल पेज पर डायरेक्ट किया जाएगा। यहां क्राइम की जानकारी और साथ में सबूत जैसे स्क्रीनशॉट या फाइल प्रदान करनी है। जानकारी दर्ज करने के बाद 'सेव और नेक्स्ट' पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर अगर उपलब्ध हो तो कथित संदिग्ध के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। अगर आपके पास संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी है तो उसे दर्ज करना है।
  • जानकारी वेरिफाई करनी है और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना है।
  • आपको एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही शिकायत आईडी और अन्य संबंधित जानकारी वाला एक ईमेल भी मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.