WhatsApp पर गलती से डिलीट हो गई है किसी की चैट? इन 3 तरीकों से वापस रिकवर करें!

यदि आपने अपने Android या iOS डिवाइस पर WhatsApp चैट बैकअप को इनेबल रखा है, तो आपके लिए रिकवरी का काम काफी हद तक आसान हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2024 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Google Drive (Android) और iCloud (iOS) बैकअप से हो सकती है रिकवरी
  • Android डिवाइस पर लोकल बैकअप के जरिए भी हो सकती है रिकवरी
  • थर्ड-पार्टी रिकवरी टूल्स भी साबित हो सकते हैं मददगार

Photo Credit: Unsplash

किसी खास WhatsApp चैट को गलती से डिलीट करना निराशाजनक हो सकता है, लेकिन सही तरीकों के साथ उन्हें दोबारा हासिल करना संभव है। WhatsApp बिल्ट-इन बैकअप और रिस्टोर ऑप्शन देता है, जिसमें यदि आपने रेगुलर बैकअप को इनेबल रखा है, तो आपकी परेशानी का निवारण काफी हद तक संभव है। हालांकि, कुछ यूजर्स गूगल अकाउंट में कम स्टोरेज या अन्य कारणों से बैकअप को बंद रखते हैं, जहां आपके लिए चैट का डीलीट होना परेशानी खड़ी कर सकता है। हालांकि, यहां भी आपके लिए कुछ ऑप्शन हैं, जिसके जरिए आप डिलीट हो चुके चैट्स को वापस हासिल कर सकते हैं।

यह गाइड आपको डिलीट किए गए चैट को वापस हासिल करने के तरीकों के बारे में बताएगी, जिसमें क्लाउड या लोकल बैकअप से लेकर थर्ड-पार्टी टूल्स तक शामिल हैं। ऐसा Android और iOS, दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर संभव है, इसलिए हम यहां दोनों के बारे में बता रहे हैं।
Advertisement
 

Method 1. Restore from Google Drive (Android) or iCloud (iOS) Backup


यदि आपने WhatsApp में बैकअप को इनेबल रखा है:
  • WhatsApp को अनइंस्टॉल करें और फिर से डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • अब लॉगइन करने के लिए अपने नंबर को वैरिफाई करें।
  • अब, WhatsApp आपको Google Drive (Android) या iCloud (iOS) से बैकअप को रिस्टोर करने के लिए कहेगा। 'Restore' पर टैप करें।
  • रिस्टोर होने के बाद आपके द्वारा डिलीट किया गया चैट वापस दिखाई देगा।
नोट: ध्यान रखें कि आपका बैकअप चैट डिलीट करने से पहले का होनाl इसमें भी केवल वे मैसेज दिखाई देंगे, जो बैकअप होने से पहले किए गए या प्राप्त हुए हों।
 

Method 2. Restore from Local Backup (Android)

एंड्रायड यूजर्स के लिए एक एक्स्ट्रा ऑप्शन है। WhatsApp फोन के स्टोरेज में लगातार लोकल बैकअप बनाता रहता है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है:-
  • अपना फाइल मैनेजर खोलें और /WhatsApp/Databases पर जाएं।
  • लेटेस्ट बैकअप फाइल का नाम msgstore-YYYY-MM-DD.1.db.crypt14 से msgstore.db.crypt14 पर बदलें। यहां YYYY-MM-DD लेटेस्ट तारीख को दर्शाता है।
  • अब WhatsApp को अनइंस्टॉल करें, इसे दोबारा इंस्टॉल करें और सेटअप के दौरान 'Restore' चुनें।
 

Method 3. Using Third-Party Recovery Tools

यदि बैकअप उपलब्ध नहीं है, तो आप Dr.Fone या iMyFone जैसे थर्ड-पार्टी रिकवरी टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादातर टूल्स में रिकवरी का तरीका लगभग एक समान होता है।
  • आपको रिकवरी टूल को अपने PC या Mac में इंस्टॉल करना होगा।
  • इसके बाद सॉफ्टवेयर यूजर को उनके डिवाइस को USB के जरिए PC या Mac से कनेक्ट करने के लिए कहते हैं। कई टू्ल्स Android डिवाइस पर डेवलपर ऑप्शन को इनेबल कर उसे USB Debugging ऑन करने के लिए भी कहते हैं।
  • इन टूल्स के डेवलपर्स का दावा होता है कि ऐसा करने से टूल उन डिवाइस को स्कैन कर उसके रूट से डिलीट हुए चैट को ढूंढ़ते हैं।
ध्यान रखें: हम आपको केवल आधिकारिक वेबसाइट से इन्हें इंस्टॉल करने की सलाह देंगे। साथ ही किसी भी सॉफ्टवेयर को खरीदने या डाउनलोड करने से पहले उनके सभी फीचर्स के बारे में ध्यान से पढ़ें। Gadgets 360 इन सॉफ्टवेयर की किसी भी प्रकार से जिम्मेदारी नहीं लेता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.