CCTV कैमरा हो सकता है मिनटों में हैक, ये छोटी से चूक गलत हाथों में भेज देगी आपकी निजी वीडियो

आजकल सिक्योरिटी और निगरानी के चलते लोग अपने घरों और ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगवाते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2025 11:52 IST
ख़ास बातें
  • सीसीटीवी कैमरा सिस्टम लगाते हुए हाई क्वालिटी डिवाइस उपयोग करना चाहिए।
  • सीसीटीवी कैमरा सिस्टम में कठिन यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • सीसीटीवी कैमरा सिस्टम को रिमोट लेवल पर VPN से एक्सेस करना चाहिए।

सीसीटीवी कैमरा किसी खास जगह की वीडियो रिकॉर्ड करते हैं।

Photo Credit: Pexels/Johnny Song

आजकल सिक्योरिटी और निगरानी के चलते लोग अपने घरों और ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगवाते हैं। खासतौर पर घर में अगर बच्चे या बुजुर्ग अकेले रहते हैं तो उनकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना बहुत आम हो गया है। मगर आप जानते हैं कि इंटरनेट से जुड़े होने के चलते हैकर्स सीसीटीवी कैमरा को हैक करके उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां जिन सीसीटीवी कैमरा से आपके घर या ऑफिस की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा रहा है, उन पर हैकर्स का कब्जा हो सकता है। यहां हम आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से सीसीटीवी कैमरा हैक हो सकते हैं और उन पर कैसे रोक लगाई जा सकती है।

सीसीटीवी कैमरा सिस्टम कैसे हो सकता है हैक?

Advertisement

सीसीटीवी कैमरा को दो तरीकों जैसे कि लोकल और रिमोट स्तर पर हैक किया जा सकता है।

लोकल स्तर पर कैमरा एक्सेस करने के लिए हैकर को आपके घर या ऑफिस परिसर में या उस नेटवर्क की रेंज के अंदर होना चाहिए जिससे आपका सीसीटीवी कैमरा सिस्टम कनेक्ट है। हैकर्स आपके नेटवर्क को जाम कर सकते हैं और पासवर्ड से या अपने अपने टूल का उपयोग करके सीसीटीवी सिस्टम तक पहुंच सकते हैं।

रिमोट हैकिंग के जरिए ज्यादा घटनाएं होती हैं। सिक्योरिटी हाई लेवल की होने पर भी कई अकाउंट के लिए एक ही पासवर्ड का उपयोग करने से आपकी प्राइवेसी पर खतरा हो सकता है। अगर इंटरनेट पर किसी एक अकाउंट की जानकारी लीक हो जाती है तो भी आपका सीसीटीवी कैमरा एक्सेस हैकर्स तक पहुंच जाएगा। ऐसे में हर चीज के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखना जरूरी है।

Advertisement

सीसीटीवी कैमरा सिस्टम हैक होने से कैसे बचाएं:

हमेशा हाई क्वालिटी और भरोसेमंद कंपनियों के डिवाइस का उपयोग करें: सीसीटीवी कैमरा सिस्टम लगाते हुए हाई क्वालिटी का सामान उपयोग करना चाहिए। हाई लेवल और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन वाले डिवाइस इस्तेमाल करना चाहिए। सिक्योरिटी के मामले में कभी भी समझौता नहीं करना चाहिए। बेहतर क्वालिटी वाले डिवाइस लंबे समय तक चलते हैं।

अपने राउटर पर WPA2 सिक्योरिटी सेट अप करना चाहिए: कठिन यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करना चाहिए, जिनमें स्पेशल अक्षर हों, जिससे अनुमान लगाना मुश्किल हो। कई लोग 123456 या Password जैसे आसान पासवर्ड लगाते हैं। जबकि पासवर्ड जितना हो सके उतना कठिन बनाना चाहिए और लगातार बदलते रहना चाहिए।

Advertisement

VPN का उपयोग: अगर आप अपने सीसीटीवी कैमरा और फुटेज को रिमोट लेवल पर एक्सेस करते हैं तो VPN का उपयोग करना चाहिए। आप जब भी अपने सिस्टम से एक एन्क्रिप्टेड कनेक्शन के जरिए कनेक्ट होंगे तो यह वर्चुअली नजर नहीं आएगा और इसका तोड़ नहीं होगा।

तुरंत एक्शन लें: अधिकतर सीसीटीवी सिस्टम यूजर्स को लॉगिन एंट्री, पासवर्ड बदलने की जानकारी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की सुविधा देते हैं और इनकी नोटिफिकेशन मिलती है। अगर आपको ऐसी कोई भी सूचना मिले तो तुरंत अपना पासवर्ड बदल लें।

अगर आपको सीसीटीवी कैमरा में अजीबोगरीब गतिविधि नजर आएं जैसे कि बिना आपके डायरेक्शन के मूव होना या अंदर बाहर आना तो संभावना है कि इसे किसी थर्ड पार्टी द्वारा एक्सेस किया जा रहा है।

Advertisement

अब अगर आपको लगता है कि आपका सिस्टम हैक हो चुका है या आपको लग रहा है कि कोई आपका सिस्टम हैक करने का प्रयास कर रहा है तो तुरंत अपने सीसीटीवी सिस्टम को मेन पावर सोर्स से अनप्लग कर दें। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.