• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चीनी छात्रों ने बनाया ‘गायब’ कर देने वाला कोट, CCTV कैमरों में नजर नहीं आएंगे आप, दाम भी काफी कम

चीनी छात्रों ने बनाया ‘गायब’ कर देने वाला कोट, CCTV कैमरों में नजर नहीं आएंगे आप, दाम भी काफी कम

Invisible coat : इस कोट को पहनने के बाद आप सीसीटीवी कैमरों की नजर नहीं आएंगे। इसे इनविसडिफेंस (InvisDefense) कहा जा रहा है।

चीनी छात्रों ने बनाया ‘गायब’ कर देने वाला कोट, CCTV कैमरों में नजर नहीं आएंगे आप, दाम भी काफी कम

यह कोट चीन और उन एशियाई देशों में लोगों के काम आ सकता है, जहां एआई पावर्ड सीसीटीवी कैमरा बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल हो रहे हैं।

ख़ास बातें
  • सीसीटीवी कैमरों की क्षमता को खत्‍म कर देता है यह कोट
  • सिर्फ एआई पावर्ड सर्विलांस कैमरों पर होता है असर
  • इसके दाम 500 युआन यानी करीब 6 हजार रुपये हैं
विज्ञापन
चीन ऐसी-ऐसी तकनीकें खोजने में जुटा है, जिनके बारे में आप और हम सिर्फ सोच रहे हैं। वहां ग्रैजुएट स्‍टूडेंट्स के एक ग्रुप ने ‘गायब' कर देने वाला कोट ईजाद किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी स्‍टूडेंट्स ने जिस कोट का आविष्‍कार किया है, वह AI की मदद से काम करने वाले सर्विलांस कैमरों की नजर से इंसान के शरीर को छुपा सकता है। यानी इस कोट को पहनने के बाद आप सीसीटीवी कैमरों की नजर नहीं आएंगे। इसे इनविसडिफेंस (InvisDefense) कहा जा रहा है। 

दावा है कि इंसान को ‘गायब' कर देने वाला यह कोट दिन में सर्विलांस कैमरों की क्षमता को खत्‍म कर सकता है या कहें कि उन्‍हें ‘अंधा' कर सकता है। रात के समय इस कोट को पहनकर अगर कोई सीसीटीवी कैमरों के सामने से गुजरता है, तो कोट कैमरों को हीट सिग्‍नल भेजता है, जिससे इंसान कैमरों की पकड़ में नहीं आता। 

यह कोट चीन और उन एशियाई देशों में लोगों के काम आ सकता है, जहां एआई पावर्ड सीसीटीवी कैमरा बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल हो रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि सरकारें इस तकनीक पर बैन लग सकती हैं या फ‍िर अपने सिस्‍टम में बदलाव कर सकती हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इस कोट ने एक क्रिएटिव कॉम्पि‍टिशन में पहला अवॉर्ड जीता है। यह कॉम्पिटिशन हुवावे ने स्‍पॉन्‍सर किया था।
 

ऐसे देता है CCTV कैमरों को चकमा  

इनविसडिफेंस कोट काम कैसे करता है, यह समझना जरूरी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कोट में एक ऐसा पैटर्न है, जो दिन के वक्‍त सीसीटीवी कैमरों के एल्‍गोरिदम में परेशानी खड़ी करता है। रात के समय यह सीसीटीवी कैमरों के टेंपरेचर डिटेक्टिंग मॉड्यूल को प्रभावित करता है, जिससे सीसीटीवी कैमरा अपना मूल कार्य नहीं कर पाता।  

इसे बनाने वाली टीम में शामिल स्‍टूडेंट ‘वी हुई' ने बताया कि कोट को बनाते समय सबसे बड़ी चुनौती उस खास पैटर्न को तैयार करने की थी, जो दिन में सीसीटीवी कैमरों के एल्‍गोरिदम को प्रभावित करता है। कोट को पेश करने से पहले टीम ने सैकड़ों टेस्‍ट किए। दिलचस्‍प यह है कि इस कोट को काफी कम कीमत में तैयार किया गया है। शुरुआती दाम 500 युआन यानी करीब 6 हजार रुपये के आसपास हैं। इसे बनाने वालों का दावा है कि इस कोट का इस्‍तेमाल युद्ध में ड्रोन के हमले से बचने के लिए किया जा सकता है, लेकिन कोट के अन्‍य क्षेत्रों में इस्‍तेमाल की आशंका भी है। 

अभी जानकारी नहीं है कि इस कोट को कौन खरीद सकता है। अगर यह आम पब्लिक के लिए उपलब्‍ध होता है, तो उन देशों में इसके बेजा इस्‍तेमाल की संभावना बढ़ जाएगी, जहां एआई पावर्ड सीसीटीवी कैमरा बड़ी संख्‍या में इस्‍तेमाल होते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »