WhatsApp वेब को कैसे करें लॉक, अकाउंट रहेगा सुरक्षित, कोई नहीं कर पाएगा एक्सेस

WhatsApp वेब पर लॉक लगाने के लिए सबसे पहले आपको अपने सिस्टम पर WhatsApp वेब पर लॉगिन करना है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 16:35 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।
  • WhatsApp का इस्तेमाल टैबलेट और लैपटॉप/कंप्यूटर आदि पर कर सकते हैं।
  • वॉट्सऐप को वेब पर लॉक कर सकते हैं।

WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।

Photo Credit: Pexels

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। यूजर्स अपने फोन से लेकर, टैबलेट और लैपटॉप/कंप्यूटर आदि पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप वॉट्सऐप को लैपटॉप या वेब प्लेटफॉर्म पर चलाते हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि इसमें थोड़ी प्राइवेसी की कमी रहती है। एक्सटेंशन लगा कर भी यह लॉक नहीं होता है, लेकिन अब आप वॉट्सऐप को वेब पर लॉक कर सकते हैं। कोई भी वॉट्सऐप वेब का एक्सेस बिना पासवर्ड नहीं कर पाएगा और आप WhatsApp को वेब पर भी लॉक कर पाएंगे। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि वॉट्सऐप को वेब पर कैसे लॉक करना है।

WhatsApp वेब पर कैसे लगाएं लॉक


WhatsApp वेब पर लॉक लगाने के लिए सबसे पहले आपको अपने सिस्टम पर WhatsApp वेब पर लॉगिन करना है।


उसके बाद आपको यहां चैट के साइड में ऊपर की ओर नजर आ रहे थ्री लाइन्स पर क्लिक करना है।


यहां पर अब आपको ऐप लॉक का ऑप्शन देखने को मिलेगा, इस पर आपको क्लिक करना है।

Advertisement


यहां पर आपको टू इनेबल द ऐप लॉक का ऑप्शन नजर आएगा, जिसे आपको इनेबल करना है।


अब आप यहां पर कोई भी पासवर्ड सेट कर सकते हैं, जैसे कि हमने अपना पासवर्ड सेट कर दिया।

Advertisement


उसके बाद ओके पर क्लिक करना है। इस तरह से आपका WhatsApp वेब लॉक हो जाएगा।

Advertisement

अगर आप चाहते हैं कि यह ऑटोमैटिकली थोड़ी देर में लॉक होता रहे तो आपको सेटिंग्स में जाना है, यहां प्राइवेसी में जाना है।
यहां पर आप नीचे जाएंगे तो आपको ऐप लॉक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
यहां पर आपको कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे, आप कोई भी ड्यूरेशन अपने हिसाब से चुन सकते हैं।
अगर आपको अचानक कहीं जाना पड़ रहा है और आप तुरंत वॉट्सऐप वेब को लॉक कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कंट्रोल ऑल्ट एंड एल प्रेस करना होगा और आपका WhatsApp वेब इस तरह से लॉक हो जाएगा।
अगर आप लॉग आउट द WhatsApp वेब का चयन करते हैं तो आपका पासवर्ड रीसेट हो जाएगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.