स्मार्टफोन में कैसे रखें ड्राइविंग लाइसेंस? इस ऐप से डाउनलोड होगी लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी

ड्राइविंग लाइसेंस को फोन में स्टोर करने के लिए आपके पास DigiLocker अकाउंट होना जरूरी है। आपको अपने DigiLocker में फोन नंबर व आधार नंबर का इस्तेमाल करके साइन-अप करना होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2022 09:51 IST
ख़ास बातें
  • DigiLocker के जरिए फोन में स्टोर रख सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस
  • PDF बटन पर क्लिक करके लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी को कर सकते हैं डाउनलोड
  • mParivahan ऐप के जरिए भी स्टोर कर सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस
आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस को अपने स्मार्टफोन में भी रख सकते हैं। इसके अलावा आप लाइसेंस की जगह उसकी सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड कर फोन में रख सकते हैं। सरकार ने विकल्प दिए हैं कि नागरिक अपने ड्राइविंग लाइसेंस को अपने फोन में सेव कर सकते हैं या फिर उसकी सॉफ्ट कॉपी DigiLocker या mParivahan ऐप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर उस वक्त काम आती है, जब आप अपने साथ ऑरिज़न ड्राइविंग लाइसेंस रखना भूल जाते हैं। इसके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस को अपने स्मार्टफोन में सेव करके रखने से आपको हर वक्त इसकी हार्ड कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी जिससे इसके गुम हो जाने की चिंता भी दूर हो जाती है।  

साल 2018 में भारत सरकार ने राज्य के लिए एडवाइज़री ज़ारी की थी कि वह DigiLocker और mParivahan ऐप में स्टोर ड्राइविंग लाइसेंस व व्हिकल रजिस्ट्रेशन को स्वीकार करें। सरकार के इस कदम का उद्देश्य डॉक्यूमेंट्स को ड्राइविंग के दौरान साथ रखने की जरूरत को खत्म करना है। इस लेख के जरिए हम आपको जानकारी देंगे कि कैसे अपना ड्राइविंग लाइसेंस अपने स्मार्टफोन में रखें या फिर इसकी सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करके कैसे रखें।
Advertisement
 

How to keep your driving licence on your smartphone or download its soft copy

प्रक्रिया बताने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि लाइसेंस को फोन में स्टोर करने के लिए आपके पास DigiLocker अकाउंट होना जरूरी है। आपको अपने DigiLocker में फोन नंबर व आधार नंबर का इस्तेमाल करके साइन-अप करना होगा।

- सबसे पहले DigiLocker साइट पर जाएं और अपने यूज़रनेम और छह डिजिट वाले पिन के साथ साइन-इन करें। इसके बाद आपको वन-टाइम पासवर्ड OTP अपने रजिस्टर नंबर पर प्राप्त होगा।
Advertisement

- साइन-इन करने के बाद Get Issued Documents बटन पर क्लिक करें।

- अब सर्च बार में “driving licence” सर्च करें।
Advertisement

- इसके बाद उस राज्य सरकार का चयन करें, जिसके द्वारा आपको ड्राइविंग लाइसेंस ज़ारी किया गया है।
Advertisement

- अब अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें और Get Document बटन पर क्लिक करें। आगे बढ़ने से पहले चेक बॉक्स पर क्लिक करना सुनिश्चत करें जिसमें DigLocker के साथ अपना डेटा साझा करने के लिए आपको अपनी सहमति प्रदान करनी है।

- अब DigiLocker आपके ड्राइविंग लाइसेंस को परिवहन विभाग से प्राप्त करेगा।
Advertisement

- आप Issued Documents लिस्ट में जाकर अपने ड्राइविंग लाइसेंस को देख सकते हैं।

- PDF बटन पर क्लिक करके ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी को भी डाउनलोड किया जा सकता है।
 
- DigiLocker ऐप को डाउनलोड करके आप लाइसेंस को अपने फोन में भी रख सकते हैं।

यदि आप DigiLocker पर साइन-अप नहीं करना चाहते हैं और इसकी जगह दूसरा विकल्प तलाश रहे हैं, तो आप Google Play या फिर Apple's App Store के माध्यम से mParivahan को भी डाउनलोड कर सकते हैं। साइन-अप करने के बाद आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस को DL Dashboard टैब के तहत पा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.