Mobile पर चलाएं eSIM, मिनटों में मिलेगी यहां से

घर बैठे आसानी से अपने फोन में ई-सिम एक्टिवेट की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2025 08:00 IST

नए स्मार्टफोन eSIM सपोर्ट के साथ आ रहे हैं।

Photo Credit: Unsplash/Opal Pierce

किसी भी फिजिकल सिम के मुकाबले में ई-सिम ज्यादा सुरक्षित बताई जाती है, क्योंकि फोन किसी गलत व्यक्ति के हाथ लगने पर ई-सिम को निकाला नहीं जा सकता है और न ही उसे कोई चोरी कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने फोन में फिजिकल सिम की जगह ई-सिम लगाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको किसी स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह काम आप अपने फोन से ही आसानी से कर पाएंगे। आइए घर बैठे अपने फोन में ई-सिम अपग्रेड करने के तरीके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फोन में कैसे एक्टिव करें ई-सिम:

Advertisement

फोन में eSIM एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में मौजूद नेटवर्क ऑपरेटर की ऐप पर जाना है।

उदाहरण के लिए मेरे आईफोन में एयरटेल का नेटवर्क है तो उसकी ऐप को खोला गया। 

Advertisement

ऐप में नीचे स्क्रॉल करके अपग्रेड टू ई-सिम पर जाना है। (करीबन सभी नेटवर्क ऑपरेटर की ऐप में इसी प्रकार विकल्प मिलता है।)

अब अपग्रेड टूESIM पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर नए विकल्प खुलेंगे।

Advertisement

ई-सिम पाने के लिए सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।

अब आपको गेट ई-सिम पर क्लिक करके मौजूदा फोन के लिए या अन्य फोन के लिए चयन करना है।

Advertisement

आपने जिस भी फोन का चयन किया है, उसका 32 डिजिट का EID नंबर दर्ज करना है।

अगर आपको अपने फोन का EID नंबर नहीं पता है और उसे सर्च करना चाहते हैं तो यहां उसकी प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। EID नंबर कैसे करें सर्च:

Advertisement

  1. EID नंबर सर्च करने के लिए सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग्स में जाना है।
  2. अपने फोन की सेटिंग्स में जाने के बाद आपको जनरल पर क्लिक करना है।
  3. जनरल पर क्लिक करने के बाद आपको अबाउट में जाना है।
  4. अबाउट पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर फोन का EID नंबर नजर आएगा।
  5. अब इस EID नंबर को यहां से कॉपी करना है और फिर नेटवर्क प्रोवाइडर के ऐप में उस स्थान पर पेस्ट करना है।
  6. EID नंबर दर्ज करने के बाद आपको गेट ओटीपी पर क्लिक करना है, जिससे आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  7. आपके फोन पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करने के बाद ई-सिम पाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  8. अब आपको फोन पर 2 घंटे के अंदर ई-सिम एक्टिवेट हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि उसके साथ-साथ फिजिकल सिम भी साथ ही साथ डीएक्टिवेट (बंद) हो जाएगा।
  9. अपने फोन में ई-सिम पाने या एक्टिवेट करने की प्रक्रिया काफी आसान है और इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.