• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • Android स्मार्टफोन को बनाएं बिल्कुल नए जैसा, नहीं होगा डेटा का नुकसान

Android स्मार्टफोन को बनाएं बिल्कुल नए जैसा, नहीं होगा डेटा का नुकसान

आजकल के एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में डेटा क्लीन बहुत आसानी से हो जाता है।

Android स्मार्टफोन को बनाएं बिल्कुल नए जैसा, नहीं होगा डेटा का नुकसान

रीसेट करने से पहले आपके डेटा का आपके पास ऑनलाइन (क्लाउड) और ऑफलाइन बैकअप होना चाहिए। 

ख़ास बातें
  • ये स्टेप्स सैमसंग और गूगल पिक्सल फोन को ध्यान में रखकर बताए गए हैं।
  • मॉडर्न स्मार्टफोन्स में फॉर्मेट करना होता है काफी आसान।
  • फॉर्मेट करने की प्रक्रिया हर स्मार्टफोन में कुछ अलग हो सकती है।
विज्ञापन
नए स्मार्टफोन में स्विच करना बहुत थकाने वाला काम हो सकता है। इसके लिए आपको अपने पुराने फोन में से डेटा कॉपी करना होता है, फोन का सेटअप करना होता है और फिर से ऐप्स में लॉग-इन करना होता है जो काफी लम्बी प्रक्रिया है। अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज ऑफर में दे रहे हैं या अपने किसी दोस्त या फैमिली मेंबर को दे रहे हैं तो आपको अपने फोन को फॉर्मेट करना ही होगा। और उससे पहले आपको अपना सारा पर्सनल डेटा भी चाहिए होगा। कुछ यूजर अपने पुराने में फोन में ही फिर से सब कुछ नया जैसा चाहते हैं इसलिए ऐसी स्थिति में भी फोन को फॉर्मेट करने से पहले डेटा को कॉपी करना जरूरी होता है। फोन को रीसेट करना सभी सेटिंग्स को डिफॉल्ट में ले आता है। इससे भी महत्वपूर्ण, यह सारी निजी जानकारी जैसे फोटो, लॉग-इन पासवर्ड्स, लॉग-इन ऐप्स, मैसेज आदि को क्लीन कर देता है। 

आजकल के एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में डेटा क्लीन बहुत आसानी से हो जाता है। इसका मतलब है कि अगर आपका फोन पिछले सालों के अंदर ही लॉन्च किया गया है तो इससे डेटा को हटाना काफी आसान है। यहां हम आपको इसे परफॉर्म करने का आसान तरीका बता रहे हैं। 

आप यहां पर ध्यान दें कि ये स्टेप्स सैमसंग और गूगल पिक्सल फोन को ध्यान में रखकर बताए गए हैं। सेटिंग्स ऐप में जाकर आप सर्च बार में “reset”  या “erase”  लिखकर सर्च कर सकते हैं और प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। यहां पर ध्यान रखें कि रीसेट करने से पहले आपके डेटा का आपके पास ऑनलाइन (क्लाउड) और ऑफलाइन बैकअप हो। 
 

How to factory reset your Android smartphone (Google Pixel/ Stock Android)

  1. अपने फोन की Settings ऐप में जाकर System पर टैप करें। 
  2. Reset ऑप्शन को चुनें। 
  3. अब Erase all data (factory reset) को चुनें जो लिस्ट में नीचे की ओर दिया होता है।
  4. यहां दी गई जानकारी को पढ़ें और उसके बाद Erase all data पर टैप करें। 
  5. प्रोसेस शुरू करने के लिए अपने फोन का पिन या पासवर्ड यहां दर्ज करें। 
  6. स्क्रीन पर आपको एक चेतावनी दिखाई देगी, इसे अच्छी तरह पढ़ें और Erase all data पर टैप करें। 
 

How to factory reset your Samsung smartphone

  1. Settings में जाकर Accounts and backup पर जाएं और Manage accounts में पहुंचें। 
  2. लिस्ट में अपना सैमसंग अकाउंट देखें और अंदर जाएं, यहां Remove account को सिलेक्ट करें। 
  3. अब मेन सेटिंग्स मेन्यु में वापस जाएं, यहां General management पर टैप करें।
  4. स्क्रॉल डाउन करें और Reset पर टैप करें। 
  5. अब Factory data reset पर टैप करें। 
  6. डेटा से जुड़ी उस जानकारी को पढ़ें जो क्लीन कर दिया जाएगा, उसके बाद Reset बटन पर टैप करें। 
  7. प्रोसेस शुरू करने के लिए अपने फोन का पिन या पासवर्ड दर्ज करें। 
  8. स्मार्टफोन को क्लीन करने के लिए Delete पर टैप करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »