UAN नंबर खोजने का आसान तरीका

खबर में बताए गए स्टेप्स की मदद से आप अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) खोज सकते हैं। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2019 14:06 IST
ख़ास बातें
  • UAN नंबर खोजने के लिए EPFO वेबसाइट पर जाएं
  • आधार, मेंबर आईडी या फिर पैन में से कोई भी एक चीज होनी चाहिए
  • एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा UAN नंबर

UAN नंबर खोजने का आसान तरीका

EPF यानी एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड का फायदा कर्मचारियों को दिया जाता है। जैसा कि हम सभी भलीभांति जानते हैं कि सैलरी से कुछ राशि को काटकर EPF अकाउंट में जमा किया जाता है। पीएफ (PF) बैलेंस को चेक करने के लिए सबसे जरूरी चीज जो आपके पास होनी चाहिए वह है कि आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN)। यह नंबर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा दिया जाता है। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) मिलने के बाद अगर आप नई कंपनी में भी जाते हैं तो वहां भी अपने मौजूदा नंबर को शेयर करें। इसके बाद नई कंपनी में मिल रहा एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड आपके अकाउंट में दिखने लगेगा।

आमतौर पर यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) सैलरी स्लिप पर लिखा होता है लेकिन कुछ परिस्थितियों में ये आपको लिखा नज़र नहीं आएगा। ऐसी स्थिति में या आपके पास सैलरी स्लिप भी मौजूद नहीं है तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) खोज सकते हैं।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  UAN, एसएमएस और मिस्ड कॉल के जरिए ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस


 

UAN नंबर खोजने का तरीका

ऐसे खोजें अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर)


UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) को ढूंढने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें:
Advertisement

1) सबसे पहले ईपीएफओ (EPFO) मेंबर सर्विस पोर्टल पर जाएं।
2) दाहिनी ओर नीचे की तरफ 'Know Your UAN Status' पर क्लिक कीजिए।     
Advertisement
3) यहां आपके सामने तीन विकल्प आ जाएंगे- मेंबर आईडी, आधार कार्ड (Aadhaar) या पैन। इनमें से किसी भी विकल्प का चयन कर सकते हैं।
4) पेज़ पर मांगी गई जानकारी को भरें- जैसे कि अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, रजिस्टर मोबाइल नंबर, रजिस्टर ईमेल एड्रेस और कैप्चा।
5) इसके बाद Get Authorization Pin पर क्लिक करें।
Advertisement
6) अगले पेज़ पर I Agree के आगे दिख रहे बॉक्स पर क्लिक करें।
7) इसके बाद ईपीएफओ (EPFO) की तरफ से आपके मोबाइल पर एक एसएमएस प्राप्त होगा, इसमें ओटीपी (OTP) मिलेगा।
8) ईपीएफओ (EPFO) वेबसाइट पर ओटीपी डालें।
9) इसके बाद वैलिडेट ओटीपी पर क्लिक करें और अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पाएं।
10) ईपीएफओ (EPFO) की तरफ से आपको एक एसएमएस भी मिलेगा जिसमें आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) लिखा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EPFO, PF, PF balance, UAN, How to find UAN, What is my UAN

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.