PF बैलेंस और पासबुक ऑनलाइन जांचने का तरीका

कर्मचारी और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य होने के नाते आप कभी भी प्रोविडेंट फंड या पीएफ बैलेंस जान सकते हैं।

PF बैलेंस और पासबुक ऑनलाइन जांचने का तरीका

PF बैलेंस की जांच कैसे करें

ख़ास बातें
  • वेबसाइट, ऐप, एसएमएस या मिस कॉल देकर अपना पीएफ का बैलेंस जान सकते हैं
  • पासबुक को ईपीएफओ की यूनीफाइट वेबसाइट से एक्सेस नहीं किया जा सकता
  • इसके लिए ईपीएफओ की एक अलग वेबसाइट आई है
विज्ञापन
कर्मचारी और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य होने के नाते आप कभी भी प्रोविडेंट फंड या PF Balance जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी कंपनी द्वारा साल के आखिर में पासबुक की कॉपी देने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी PF Balance की जांच कर सकते हैं। कर्मचारी चाहें तो EPFO की वेबसाइट, ऐप, एसएमएस या मिस कॉल देकर अपना पीएफ का बैलेंस जान सकते हैं।

हम आपको पीएफ जांचने के ऑनलाइन तरीकों के बारे में बताएंगे। शुरुआत  EPFO की वेबसाइट से करते हैं।

अब पीएफ पासबुक को ईपीएफओ की यूनीफाइड वेबसाइट से एक्सेस नहीं किया जा सकता। इसके लिए ईपीएफओ की एक अलग वेबसाइट आई है। ध्यान रहे कि पीएफ से संबंधित अन्य सेवाओं के लिए अभी भी ईपीएफओ की यूनीफाइड वेबसाइट को इस्तेमाल में लाना होगा।

वेबसाइट पर पीएफ पासबुक देखने या डाउनलोड करने के लिए आपका अकाउंट यूनीवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) से टैग होना चाहिए। आप इस वेबसाइट पर पासबुक देखा जा सकता है और डाउनलोड भी करना संभव होगा।
 
epfo 1

पीएफ बैलेंस जांचने का तरीका epfindia.gov.in वेबसाइट के ज़रिए
ईपीएफओ मेंबर पासबुक तक पहुंचने के लिए सबसे पहले epfindia.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद 'For Employees' के अंदर 'Our Services' पर क्लिक करें।

इसके बाद 'Services' सेक्शन के अंदर 'Member Passbook'  पर क्लिक करें। इसके बाद यह पेज खुल जाएगा।

आप चाहें तो सीधे भी इस पेज पर जा सकते हैं। वेबसाइट का लिंक है- https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp
 
epfo

पासबुक एक्सेस करने के लिए आप यह सुनिश्चित कर लें कि यूएएएन को आपके संस्थान द्वारा एक्टिवेट कर दिया गया हो। बता दें कि आपको यूएएन, ईपीएफओ द्वारा दिया जाता है। लेकिन इसके वैरिफिकेशन और एक्टिवेशन की ज़िम्मेदारी संस्थान की होती है। अगर आपका यूएएन एक्टिव है तो ही वेबसाइट पर पासवर्ड डालकर अपने अकाउंट को एक्सेंस करें।
 

EPFO के एम-सेवा ऐप के ज़रिए पीएफ बैलेंस जांचने का तरीका

कर्मचारी चाहें तो ईपीएफओ के ऐप से भी पासबुक या पीएफ बैलेंस की जांच कर सकते हैं। EFPO सब्सक्राइबर को सबसे पहले MEMBER पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Balance/Passbook और फिर UAN नंबर और पासवर्ड पर। फिर बैलेंस आपके सामने होगा।

उम्मीद है कि आपको अगली बार अपना पीएफ बैलेंस जानने में दिक्कत नहीं होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PF Balance Online, EPFO
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »