स्मार्टफोन पर मुफ्त में कॉल रिकॉर्ड करने का तरीका

आज हम अपने लेख द्वारा इस विषय में जानकारी देंगे कि कैसे आप एंड्रॉयड और आईफोन में कॉल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2019 17:39 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड पर ऐप की मदद से कर सकते हैं कॉल रिकॉर्ड
  • क्यूब कॉल रिकॉर्डर करेगा आपकी मदद
  • iPhone पर कॉल रिकॉर्ड करने के दो तरीके हैं

स्मार्टफोन पर मुफ्त में कॉल रिकॉर्ड करने का तरीका

अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आज का हमारा यह लेख खास आप लोगों के लिए है। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि फोन में कॉल रिकॉर्ड करने के लिए क्या करें तो आज हम अपने लेख द्वारा इस विषय में जानकारी देंगे कि कैसे आप एंड्रॉयड और आईफोन में कॉल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। गौर करने वाली बात यह कि बिना दूसरे व्यक्ति के अनुमित के कॉल रिकॉर्ड करना अनैतिक एवं गैरकानूनी है। ऐसे में आप दूसरे व्यक्ति को कॉल रिकॉर्डिंग की जानकारी जरूर दें। आइए अब आपको कुछ जरूरी स्टेप्स के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

एंड्रॉयड पर ऐसे रिकॉर्ड करें कॉल

1) सबसे पहले क्यूब कॉल रिकॉर्डर (Cube Call Recorder) को डाउनलोड करें। ऐप डाउनलोड होने के बाद फोन पर ऐप को ओपन करें।
2) ऐप आपसे अनुमित मांगेगा इसलिए ग्रांट परमिशन पर क्लिक करें।   
3) इसके बाद एनेबल ओवरले (Enable Overlay) पर क्लिक कीजिए।
4) क्यूब कॉल रिकॉर्डर के लिए बैटरी ऑप्टिमाइजेशन को डिसेबल कर दें। यह ऑप्शन सेटिंग्स में दिया होता है, लेकिन इसकी सटीक लोकेशन बता पाना मुश्किल है क्योंकि हर फोन में यह अलग-अलग जगह स्थित होता है। आप सेटिंग्स में जाकर ऑप्टिमाइजेशन लिखकर भी ढूंढ सकते हैं।
Advertisement
 

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को करने के बाद क्यूब कॉल रिकॉर्डर (Cube Call Recorder) आपके द्वारा की जाने वाली और रिसीव होने वाली कॉल को ऑटोमेटिकली रिकॉर्ड कर देगा। गौर करने वाली बात यह है कि कुछ फोन पर रिकॉर्ड हुई कॉल की आवाज़ थोड़ी धीमी सुनाई दे सकती है लेकिन रिकॉर्डिंग क्लियर है।
 

आईफोन पर ऐसे करें कॉल रिकॉर्ड- पहला तरीका

अगर आप भी iPhone यूजर हैं और कॉल रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं तो आपको ऐप स्टोर पर कई कॉल रिकॉर्डर ऐप्स मिल जाएंगे। लेकिन ढेरों ऐप्स में से कई ऐप ऐसे हैं जो प्री-मिनट रिकॉर्डिंग फीस मांगते हैं।
Advertisement
 

अगर आपके पास हैं एंड्रॉयड फोन तो इन स्टेप्स को करें फॉलो

1) फोन में एक्टिव सिम होनी चाहिए।
2) क्यूब कॉल रिकॉर्डर डाउनलोंड करें और ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलों करें। यदि आपके फोन में बिल्ट-इन कॉल रिकॉर्डर है तो आपको ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
3) आईफोन से अपने एंड्रॉयड फोन पर कॉल करें।
Advertisement
4) एंड्रॉयड फोन पर प्राप्त कॉल को रिसीव करें।
5) इसके बाद अपने iPhone से दूसरे कॉन्टेक्ट को कॉल लगाएं।
6) जैसे ही वह कॉल रिसीव कर लें अपने आईफोन पर मर्ज कॉल पर क्लिक करें। बता दें कि अगर आपके एंड्रॉयड फोन पर कॉल रिकॉर्डर सही ढंग से काम कर रहा है तो यह आपके कॉन्फ्रेंस कॉल को ऑटोमेटिकली रिकॉर्ड कर लेगा।
Advertisement
 

आईफोन पर ऐसे करें कॉल रिकॉर्ड- दूसरा तरीका

अगर आपके पास मैक उपलब्ध है तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आईफोन कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं। अगर आपके पास मैक या फिर दूसरा एंड्रॉयड फोन नहीं है तो आपको ऐसी स्थिति में पेड ऐप का इस्तेमाल करना होगा या फिर कॉल को लाउडस्पीकर पर लगाकर वॉयस रिकॉर्डर में आवाज़ को रिकॉर्ड करना पड़ेगा।
 

मैक की मदद से iPhone पर ऐसे रिकॉर्ड करें कॉल

1) फ्री सॉफ्टवेयर जैसे कि क्विकटाइम (QuickTime) सही ढंग से कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाता है। इसलिए मैक पर ऑडियो हाईजैक (Audio Hijack) को डाउनलोड करें। यह एक पावरफुल ऑडियो रिकॉर्डिंग ऐप है जिसे Rogue Amoeba द्वारा डेवलप किया गया है। ऑडियो हाईजैक के लिए आपको भुगतान करना होगा। लेकिन यदि आप इसका फ्री ट्रॉयल इस्तेमाल करते हैं तो यह एक सेशन में 20 मिनट तक की कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है।
2) ऑडियो हाईजैक को खोलें और Cmd + N पर क्लिक करें या फिर टॉप बार में सेशन के बाद न्यू सेशन पर क्लिक करें।
3) यह आपको सेशन टेंपलेट चुनने के लिए कहेगा। ऐप्लिकेशन ऑडियो पर डबल-क्लिक करें।
4) बायीं तरफ आपको ऐप्लिकेशन, रिकॉर्डर और आउटपुट विकल्प मिलेंगे। ऐप्लिकेशन पर क्लिक करने के बाद सोर्स में फेसटाइम का चुनाव करें।
5) जब आप मैक के जरिए फोन करेंगे या रिसीव करेंगे ऑडियो हाईजैक पर दिख रहे बड़े रिकॉर्ड बटन पर क्लिक करें। यह विकल्प आपको ऐप विंडो के नीचे बायीं तरफ मिलेगा।
6) रिकॉर्डिंग स्टॉप करने के बाद दाहिनी तरफ नीचे दिख रहे Recordings सेक्शन में आपको फाइल मिल जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Record a call, Android, iPhone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.