WhatsApp पर भी तैयार कर सकते हैं AI इमेज, बस करना होगा ये छोटा सा काम

AI जनरेटेड इमेज बनाना अब विचारों को जाहिर करने का एक नया और मजेदार तरीका बन गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 14:20 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में आर्टिफिशियल इंटीलजेंस (AI) काफी ज्यादा चलन में है।
  • AI जनरेटेड इमेज बनाना अब विचारों को जाहिर करने का एक नया तरीक बना है।
  • WhatsApp पर सीधे Meta AI के जरिए एआई फोटो बना सकते हैं।

वॉट्सऐप पर AI इमेज बना सकते हैं।

Photo Credit: Meta AI

आज के समय में AI काफी ज्यादा चलन में है और हर जगह इसकी चर्चा चल रही है। ऐसे में AI जनरेटेड इमेज बनाना अब विचारों को जाहिर करने का एक नया और मजेदार तरीका बन गया है। हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप सीधे WhatsApp पर इमेज बना सकते हैं। भारत समेत दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp पर यूजर्स AI जनरेटेड इमेज बना सकते हैं। आइए वॉट्सऐप के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

AI जनरेटेड इमेज बनाने के लिए स्टेप-बाय स्टेप प्रक्रिया इस प्रकार है:

WhatsApp पर AI इमेज कैसे बनाएं

  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको कलरफुल सर्किल पर क्लिक करके Meta AI के साथ चैट शुरू करना है।
  • स्टेप 2: मैसेज फील्ड में imagine टाइप करना है और उसके बाद अपना टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखना है। जैसे ही आप अपना प्रॉम्प्ट टाइप करेंगे तो आपको एक इमेज प्रीव्यू नजर आएगा।
  • स्टेप 3: आपको जिस तरह की इमेज चाहिए उस तरह का प्रॉम्ट लिख कर सेंड कर दीजिए।
  • स्टेप 4: AI जनरेटेड इमेज चैट में नजर आएगी।

जब एक बार आपकी पसंद की AI इमेज जनरेट हो जाएगी तो उसके बाद आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए AI फोटो को टैप करके रखना है और फिर सेव पर टैप करना है।

WhatsApp पर AI जनरेटेड इमेज कैसे करें एडिट


इमेज जनरेट करने के बाद आप चाहें तो उसे अपडेट या एडिट कर सकते हैं। 

Advertisement

  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको AI जनरेटेड इमेज वाली चैट खोलनी है।
  • स्टेप 2: इमेज पर टैप करके रखना है।
  • स्टेप 3: "रिप्लाई" पर टैप करना है।
  • स्टेप 4: मैसेज फील्ड में अपना नया टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करना है।
  • स्टेप 5: "सेंड" पर टैप करना है। अपडेट हुई AI जनरेटेड इमेज चैट में नजर आएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.