टेक्नोलॉजी के युग में कैसे रखें स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल, ये 5 टिप्स आएंगी काम

आज इंटरनेट और टेक्नोलॉजी का युग चल रहा है, जहां स्क्रीन समय को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 12:11 IST
ख़ास बातें
  • अपने स्क्रीन टाइम को मॉनिटर करना और लिमिट तय करनी चाहिए।
  • आप अपने लिए या अपने परिवार के लिए टेक फ्री जोन तैयार कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन जो भी परोसा जा रहा है उसका सेवन नहीं करना चाहिए।

टेक्नोलॉजी के दौर में स्क्रीन टाइम बहुत बढ़ गया है।

Photo Credit: Unsplash/Jeremy Bishop

आज इंटरनेट और टेक्नोलॉजी का युग चल रहा है। स्मार्टफोन से लेकर, स्मार्टवॉच, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी समेत अन्य डिवाइस हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गए हैं। जहां देखों आपको वहां पर मानव स्क्रीन से जुड़ा हुआ नजर आएगा। टेक्नोलॉजी ने मानव के जीवन को आसान किया है, लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि किसी भी चीज की अति स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। अगर आप भी अपना स्क्रीन टाइम नियंत्रित करना चाहते हैं, लेकिन कर नहीं पा रहे हैं तो यहां हम आपको संतुलन और स्वास्थ्य को तवज्जो देने वाले 5 सुझाव बता रहे हैं, जिनसे आप टेक आदतों को हेल्दी रख पाएंगे।
 


स्क्रीन टाइम पर करें नियंत्रण


Advertisement
अपने स्क्रीन टाइम को मॉनिटर करने और लिमिट तय करने के लिए iOS यूजर्स स्क्रीन टाइम और एंड्रॉयड यूजर्स डिजिटल वेलबीइंग या ब्राउजर एक्सटेंशन जैसे टूल का उपयोग कर सकते हैं। भोजन के दौरान या सोने से एक घंटा पहले स्क्रीन का बिलकुल भी उपयोग न करें।
 


टेक फ्री जोन तैयार करें


Advertisement
आप अपने लिए या अपने परिवार के लिए टेक फ्री जोन तैयार कर सकते हैं। जैसे कि बेडरूम, डाइनिंग एरिया और बाथरूम से किसी भी प्रकार के डिवाइस को बिलकुल दूर रखना चाहिए। आज के समय में सुबह सबसे पहले समय देखने के लिए फोन पर हाथ जाता है तो इसके बजाय एनालॉग वॉच या अलार्म घड़ी का उपयोग करें।
 


बेवजह न करें उपयोग


आप जब किसी भी डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं तो खुद से पूछें कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं। आम तौर पर फोन या अन्य किसी डिवाइस का उपयोग करना शुरू होता है तो इंसान इंटरनेट के चलते बेवजह स्क्रॉलिंग करने लग जाता है और उसे पता ही नहीं चलता है कि कब 1 घंटा बीत गया। इसलिए जब भी डिवाइस का उपयोग करना है तो इससे पहले एक उद्देश्य निर्धारित करें और समय को बर्बाद होने से बचाएं।
Advertisement
 


असली रिश्तों पर ध्यान दें


Advertisement
आज के समय में घर में पूरा परिवार एक साथ बैठा होता है, लेकिन आपस में बात करने के बजाय अपने-अपने फोन में लग जाता है तो ऐसे में डिजिटल इंटरैक्शन की बजाय एक दूसरे से बातचीत करने का प्रयास करें। जब दोस्तों या परिवार के साथ बैठे हैं तो फोन का उपयोग करने के बजाय सामान्य जीवन पर बात करने पर ज्यादा ध्यान दें।
 


डिजिटल माहौल को अच्छा रखें


Advertisement
डिजिटल होने का मतलब यह नहीं कि ऑनलाइन जो भी परोसा जा रहा है उसका सेवन किया जाए। आपको ऐसे अकाउंट को अनफॉलो या म्यूट करना चाहिए जो कि तनाव या डिप्रेशन की ओर ले जाते हैं। डिवाइस की होम स्क्रीन को मैनेज करें और ध्यान भटकाने वाले ऐप्स को पहले पेज के बजाया किसी फोल्डर में रखें।

स्क्रीन टाइम पर कंट्रोल कैसे करें?

अपने स्क्रीन टाइम को मॉनिटर करने और लिमिट तय करने के लिए iOS यूजर्स स्क्रीन टाइम और एंड्रॉयड यूजर्स डिजिटल वेलबीइंग या ब्राउजर एक्सटेंशन जैसे टूल का उपयोग कर सकते हैं।

टेक फ्री जोन कैसे तैयार करें?

बेडरूम, डाइनिंग एरिया और बाथरूम से किसी भी प्रकार के डिवाइस को बिलकुल दूर रख कर टेक फ्री जोन तैयार कर सकते हैं।

फोन का सही उपयोग कैसे करें?

जब भी डिवाइस का उपयोग करना है तो इससे पहले एक उद्देश्य निर्धारित करें और समय को बर्बाद होने से बचाएं।

डिजिटल माहौल को अच्छा कैसे रखें?

आपको ऐसे अकाउंट को अनफॉलो या म्यूट करना चाहिए जो कि तनाव या डिप्रेशन की ओर ले जाते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.