फोन के कैमरा से कैसे क्लिक करें बेहतर क्वालिटी में फोटो, ये है तरीका

आज के समय में स्मार्टफोन में ऐसा कैमरा दिया जाता है कि लोगों ने कैमरा खरीदना ही बंद कर दिया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 फरवरी 2026 13:17 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले आपको अपने फोन में कैमरा ऐप को खोलना है।
  • कैमरा ऐप में ऊपर की ओर नजर आ रहे स्लाइडर आइकन पर टैप करना है।
  • फोन के कैमरा ऐप में हाई का चयन करने के बाद बेहतर फोटो आएगी।

कैमरा सेटिंग्स का उपयोग कैसे करें।

Photo Credit: Unsplash/ Vitaly Gariev

आज के समय में स्मार्टफोन में ऐसा कैमरा दिया जाता है कि लोगों ने कैमरा खरीदना ही बंद कर दिया है। आमतौर पर जहां पर पहले हर फंक्शन में प्रोफेशनल कैमरामेन हायर किया जाता था तो आज के समय में छोटे-मोटो फंक्शन के अवसरों पर फोन का कैमरा ही काम आ जाता है। हालांकि, स्मार्टफोन के कैमरा से फोटो क्लिक करने पर भी थोड़ा बहुत कैमरा का ज्ञान होना जरूरी है, जिससे बेहतर फोटो क्लिक हो पाएगी। अगर आप फोन के कैमरा के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो यह लेख आपके बहुत ज्यादा काम आने वाला है। अगर आपने अब तक फोन के कैमरा से बहुत सारी फोटो क्लिक करवा ली हैं, लेकिन एक भी फोटो अच्छी नहीं आ रही तो एक बार ये सेटिंग चेक करना जरूरी है, जिससे आपके द्वारा क्लिक की जाने वाली फोटो की क्वालिटी बेहतर हो सकती है। आइए स्मार्टफोन के कैमरा सेटिंग्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फोन के कैमरा से कैसे क्लिक करें बेहतर क्वालिटी के फोटो:

Advertisement
  • फोन के कैमरा से बेहतर फोटो क्लिक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में कैमरा ऐप को खोलना है।
  • फोन में कैमरा ऐप खोलने के बाद आपको कैमरा ऐप में ऊपर की ओर नजर आ रहे स्लाइडर आइकन पर टैप करना है।
  • जिस पर टैप करने के बाद अब आपको एक सेटिंग्स का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • स्क्रॉलअप करने के बाद आपको पिक्चर क्वालिटी का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।
  • उसके बाद आपको हाई, स्टैंडर्ड और लो का ऑप्शन नजर आएगा, जिसमें से आपको हाई का चयन करना है।
  • फोन के कैमरा ऐप में हाई का चयन करने के बाद आपके द्वारा क्लिक की जाने वाली फोटो की क्वालिटी में सुधार हो जाएगा, जिससे आपको बेहतर फोटो मिलेंगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Phone Camera, Phone Camera Settings, Tech Guide, Tech Tips
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.