UAN, एसएमएस और मिस्ड कॉल के जरिए ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

आज हम अपने लेख द्वारा आपको बताएंगे कि ऑनलाइन, एसएमएस और मिस्ड कॉल की मदद से मोबइल पर PF बैलेंस को कैसे चेक कर सकते हैं।

UAN, एसएमएस और मिस्ड कॉल के जरिए ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

UAN, एसएमएस और मिस्ड कॉल के जरिए ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

ख़ास बातें
  • EPFO की वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं PF बैलेंस
  • यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) का एक्टिवेट होना है जरूरी
  • UAN एक्टिवेट होने के छह घंटे बाद चेक कर सकते हैं PF बैलेंस
विज्ञापन
PF यानी प्रोविडेंट फंड का फायदा कर्मचारियों को दिया जाता है। कर्मचारी की सैलरी से कुछ राशि को काटकर EPF अकाउंट में जमा किया जाता है। सरकारी सुविधाओं के डिजिटल होने से फायदा यह हुआ है कि PF बैलेंस की जमा और निकासी की जानकारी ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

उदाहरण के लिए यदि आपकी सैलरी से 1,000 रुपये काटे जाते हैं तो अमाउंट को डबल करने के लिए कंपनी भी आपके अकाउंट में 1,000 रुपये डालती है। यह राशि जरूरत पड़ने पर आपके काम आती है। कई लोगों को PF बैलेंस चेक करने का तरीका नहीं पता होता, ऐसे में आज हम अपने लेख द्वारा आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि ऑनलाइन, एसएमएस और मिस्ड कॉल की मदद से आप अपने मोबइल पर PF बैलेंस को कैसे चेक कर सकते हैं।
 

UAN की मदद से ऐसे ऑनलाइन चेक करें अपना PF बैलेंस  

1) अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट नहीं है तो सबसे पहले इसे एक्टिवेट करें। एक्टिवेट करने के छह घंटे बाद आप अपने अकाउंट को एक्सेस कर पाएंगे।
2) इसके बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट पर मेंबर पासबुक पेज पर जाएं।  
3) अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर, लॉग-इन करें।
4) ऐसा करने से आपका ईपीएफ अकाउंट ओपन हो जाएगा। पासबुक देखने के लिए बायीं तरफ मेंबर आईडी पर क्लिक करें।

कई लोगों के EPF अकाउंट में एक से अधिक पासबुक हो सकती हैं, ऐसे में किसी एक पासबुक पर फुल अमाउंट लिखा होगा। ऐसे में लेटेस्ट पासबुक को खोजें और फिर अपने पीएफ बैलेंस को चेक करें।
 

SMS के जरिए ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप बिना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के भी अपना PF बैलेंस चेक कर सकते हैं। अंग्रेजी के अलावा बंगाली, इंग्लिश, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषा में भी मैसेज प्राप्त किया जा सकता है।

1) अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट नहीं है तो पहले इसे एक्टिवेट करें। एक्टिवेट करने के छह घंटे बाद आप अपने पीएफ बैलेंक को चेक कर पाएंगे।
2) यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से जुड़े अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFOHO UAN लिखकर भेज दें।
3) मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपको ईपीएफओ की तरफ से एक एसएमएस प्राप्त होगा। मैसेज में आपका पीएफ (PF) बैलेंस लिखा होगा।
4) अगर आपको इंग्लिश के अलावा अन्य किसी भाषा में मैसेज चाहिए तो इसके लिए आपको क्या करना है, आइए आपको बताते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको मैसेज तमिल भाषा में चाहिए तो इसके लिए आपको EPFOHO UAN TAM लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा। जिस भी भाषा में आपको मैसेज चाहिए उसके शुरुआती तीन लेटर मैसेज में लिखें।
 

मिस्ड कॉल की मदद से ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

मैसेज के अलावा एक अन्य विकल्प यह भी है कि आप केवल मिस्ड कॉल की मदद से भी अपने मोबाइल पर पीएफ बैलेंस को जान सकते हैं। मिस्ड कॉल की मदद से पीएफ (PF) बैलेंस चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

1) अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट नहीं है तो पहले इसे एक्टिवेट करें। एक्टिवेट करने के छह घंटे बाद आप अपने पीएफ बैलेंक को चेक कर पाएंगे।
2) आपका बैंक अकाउंट नंबर, आधार या फिर पैन कार्ड यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से लिंक होना चाहिए। अगर आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से इसमें से कुछ भी लिंक नहीं है तो अपने कंपनी में बात करें।
3) ऊपर बताए गए दोनों स्टेप्स को करने के बाद अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से +911122901406 पर मिस्ड कॉल दीजिए।
4) मिस्ड कॉल देने के बाद आपको एसएमएस के जरिए पीएफ (PF) बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PF, Check PF Balance, UAN
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »