PAN कार्ड आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये हैं दो आसान तरीके

पर्मानेंट अकाउंट नंबर या PAN कार्ड का उपयोग इनकम टैक्स दाखिल करने से लेकर पहचान प्रमाण के तौर पर भी होता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 14:56 IST
ख़ास बातें
  • PAN कार्ड का उपयोग इनकम टैक्स दाखिल करने के लिए होता है।
  • PAN कार्ड का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर होता है।
  • PAN कार्ड का उपयोग बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए होता है।

PAN कार्ड का उपयोग टैक्स संबंधित ट्रांजेक्शन के लिए होता है।

Photo Credit: Gadgets 360

भारत में आयकर विभाग द्वारा जारी पर्मानेंट अकाउंट नंबर या PAN कार्ड का उपयोग इनकम टैक्स दाखिल करने से लेकर पहचान प्रमाण के तौर पर भी होता है। इसके अलावा बैंक अकाउंट खुलवाने, बड़ी वित्तीय ट्रांजेक्शन करने और पीएफ अकाउंट आदि के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। यहां तक की टैक्स से संबंधित सभी ट्रांजेक्शन को पैन के जरिए रिकॉर्ड किया जाता है। पैन कार्ड भारतीय नागरिक, एनआरआई और विदेशी नागरिकों के लिए भी जारी किया जाता है। अगर आपने पैन कार्ड के लिए आवेदन किया है या फिर मौजूदा पैन कार्ड के रिप्रिंट के लिए आवेदन किया है तो आप इसका स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) और UTI इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज लिमिटेड (UTITSL) के जरिए आप अपने पैन कार्ड ऐप्लिकेशन के स्टेटस को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। ऐप्लिकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

Advertisement

NSDL के जरिए पैन कार्ड ऐप्लिकेशन स्टेटस कैसे करें चेक:

  1. सबसे पहले आपको NSDL PAN ऐप्लिकेशन स्टेटस ट्रैकिंग पेज पर जाना है।
  2. यहां पर आपको ऐप्लिकेशन के टाइप का चयन करना है। इस स्थिति में यह PAN न्यू/चेंज रिक्वेस्ट होना चाहिए।
  3. ऐप्लिकेशन टाइप के नीचे दिए गए फील्ड में एक्नॉलेजमेंट नंबर दर्ज करना है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह संख्या NSDL से प्राप्त हुए ईमेल में आए नंबर से मिलनी चाहिए।
  4. वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए कैप्चा कोड दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
  5. अब आपको अपने पैन कार्ड ऐप्लिकेशन या रिप्रिंट रिक्वेस्ट का स्टेटस नजर आएगा, चाहे प्रक्रिया चल रही है और या पूरी हो गई हो।

UTITSL के जरिए पैन कार्ड ऐप्लिकेशन स्टेटस कैसे करें चेक:

  1. ऐप्लिकेशन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को UTITSL पैन कार्ड ऐप्लिकेशन स्टेटस पेज पर जाना है।
  2. UTITSL से प्राप्त हुए ईमेल में दिया गए ऐप्लिकेशन कूपन नंबर को दर्ज करना है।
  3. आप ऑप्शनल तरीके से अपना पैन नंबर भी दर्ज कर सकते हैं।
  4. वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए कैप्चा कोड दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
  5. अब आपको स्टेटस अपडेट नजर आएगा, चाहे प्रक्रिया अभी भी चल रही हो या आपका पैन कार्ड जारी/रिप्रिंट हो गया हो।
  6. पैन कार्ड ऐप्लिकेशन का स्टेटस ऑनलाइन चेक करना का यही तरीका है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका नया या रिप्रिंट पैन कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.