आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं, ऐसे करें चेक, ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम

भारत सरकार नागरिकों को किफायती और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) चलाती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 15:00 IST
ख़ास बातें
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) से फ्री इलाज होता है।
  • आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त हो सकता है।
  • आयुष्मान कार्ड भारत में पात्र लोगों को जारी किया जाता है।

आयुष्मान कार्ड से जरूरतमंदों का इलाज फ्री होता है।

Photo Credit: Unsplash/Amit Mishra

भारत सरकार नागरिकों को किफायती और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) चलाती है। इस योजना से लाखों लोग गांवों और शहरों में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं। इस योजना से देश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को हर साल फ्री इलाज की सुविधा मिलती है। किसी भी जरूरतमंद परिवार में कोई भी सदस्य अगर बीमार हो जाता है तो उसे इलाज के लिए खर्च नहीं उठाना पड़ेगा, चाहे इलाज सरकारी अस्पताल में हो या प्राइवेट अस्पताल में हो।

हालांकि, हर कोई आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकता है, सिर्फ पात्र लोग ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। मगर आपको कैसे पता चलेगा कि आप इसके लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं या नहीं। आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने पर यह पता चलता था, लेकिन अब सरकार ने इस सुविधा को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। यानी कि आप घर बैठे-बैठे ही पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। आप गर बैठे ऑनलाइन कुछ ही मिनटों में मालूम कर सकते हैं कि आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ पा सकते हैं या नहीं।

घर बैठे कैसे चेक करें कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं:

अगर आपको यह पता करना है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं तो इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर में जाकर चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ अपने फोन या लैपटॉप के जरिए यह आसानी से चेक कर सकते हैं। इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस कुछ इस प्रकार है, घर बैठे कैसे करें चेक:

  • आपको सबसे पहले आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in पर जाना है।
  • उसके बाद आपको स्क्रीन में सबसे ऊपर दाईं ओर Am I Eligible का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और उसके बाद फोन पर प्राप्त हुए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) को दर्ज करके लॉगिन करना है। 
  • फिर आपको स्क्रीन पर स्कीम का नाम, अपने राज्य का नाम, सब स्कीम का नाम, जिले का नाम, आधार नंबर और फैमिली के किसी सदस्य का नाम या राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद सिस्मट में दोबार आधार से वेरिफाई करना होगा, जिसके साथ ही स्क्रीन पर नजर आने वाला कैप्चा भी दर्ज करना होगा।
  • सिस्टम आपको महज कुछ सेकंड के अंदर बता देगा कि आपका नाम स्कीम की लिस्ट में है या नहीं।
  • अगर आप पात्र हैं तो स्क्रीन पर आपका नाम और फैमिली के अन्य पात्र सदस्यों की जानकारी दिख जाएगी। आप वहीं से आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.