Passport में बदलना चाहते हैं Address तो घर बैठे-बैठे करें ये काम, जानें पूरा प्रोसेस

पासपोर्ट में एड्रेस को घर बैठे-बैठे ही बदला जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2025 10:00 IST
ख़ास बातें
  • पासपोर्ट एड्रेस बदलने के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।
  • पासपोर्ट में एड्रेस बदलने के लिए पासपोर्ट सर्विस पोर्टल पर जाना होगा।
  • विदेशी यात्रा के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है।

देश से बाहर यात्रा के लिए पासपोर्ट अनिवार्य है।

Photo Credit: Gadgets 360

अगर आप भारत से बाहर यात्रा करना चाहते हैं या प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए पासपोर्ट की जरूरत होती है। अगर आपका एड्रेस बदल गया है और आप अपने पासपोर्ट में एड्रेस बदलवाने का सोच रहे हैं तो इसके लिए आप ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है और घर बैठे-बैठे ही आप आसानी से पासपोर्ट का एड्रेस बदल सकते हैं। हालांकि, उसके बाद आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाना होगा। आइए पासपोर्ट में एड्रेस बदलने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पासपोर्ट में ऐसे बदलें एड्रेस:

Advertisement
  • 1. सबसे पहले आपको पासपोर्ट सर्विस पोर्टल पर जाना होगा और न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • 2. फिर आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी है और अपने नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस का चयन करना है।
  • 3. उसके बाद कैप्चा दर्ज करना है और रजिस्टर बटन पर क्लिक करना है।
  • 4. आप अपनी रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी से पासपोर्ट सर्विस पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
  • 5. इसके बाद ऐप्लिकेशन होम पेज से नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई/पासपोर्ट रीइश्यू ऑप्शन का चयन करना है।
  • 6. फिर ऑनलाइन आवेदन ऐप्लिकेशन फिल करने के लिए क्लिक हियर ऑप्शन वाली लिस्ट में से दूसरा ऑप्शन का चयन करना है।
  • 7. फिर आवेदन का प्रकार और पासपोर्ट बुकलेट के प्रकार जैसी जानकारी दर्ज करनी है।
  • 8. उसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • 9. अब आपको व्यू सेव्ड/सबमिटेड एप्लिकेशन ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • 10. फिर पे एंड शेड्यूल अपॉइंटमेंट लिंक पर क्लिक करके रीइश्यू करने की फीस का भुगतान करना है और अपना अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना है।
  • 11. आपको ऑनलाइन पेमेंट का चयन करना होगा। इस तरीके का उपयोग इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करने के लिए किया जा सकता है। अगर आपके पास ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन उपलब्ध नहीं है, तो आप चालान पेमेंट ऑप्शन का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • 12. फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • 13. अपनी PSK लोकेशन का चयन करना है और ऐप्लिकेशन रिसिप्ट प्रिंट करनी है।

रिसिप्ट प्राप्त होने के बाद अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस में जाना है, जहां का अपॉइंटमेंट बुक किया है। ऐप्लिकेशन रिसिप्ट और फोन पर प्राप्त हुए मैसेज के साथ अपने जरूरी दस्तावेज भी साथ लेकर जाना है। वहां जाकर आपका पासपोर्ट एड्रेस बदलने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cheapest 10000mAh Power Banks: कम कीमत में बैटरी का बड़ा बैकअप, ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.