फ्री वाई-फाई इस्तेमाल करना पड़ सकता है भारी, गूगल ने किया सावधान

आज के समय में एयरपोर्ट, कैफे, होटल, पब्लिक नेटवर्क और सरकार द्वारा पब्लिक प्लेस में लगाए गए फ्री वाई-फाई जीवन का हिस्सा बन गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 11:11 IST
ख़ास बातें
  • फ्री वाई-फाई या पब्लिक वाई-फाई का कम से कम उपयोग करना चाहिए।
  • फ्री वाई-फाई अक्सर साइबर अटैक करने वालों के लिए खुले स्पेस होते हैं।
  • कमजोर सिक्योरिटी होने के चलते हैकर लोगों को निशाना बना सकते हैं।

पब्लिक प्लेस पर फ्री वाई-फाई मिलता है।

Photo Credit: Unsplash/Bernard Hermant

आज के समय में एयरपोर्ट, कैफे, होटल, पब्लिक नेटवर्क और सरकार द्वारा पब्लिक प्लेस में लगाए गए फ्री वाई-फाई जीवन का हिस्सा बन गए हैं। जब भी मोबाइल डाटा खत्म हो जाता है या फिर मोबाइल डाटा की बचत करने के लिए ऐसे फ्री वाई-फाई का उपयोग किया जाता है। चाहे आपको मैसेज चेक करने हों, वीडियो स्ट्रीमिंग करनी या कोई ऑनलाइन पेमेंट करनी हो तो ये फ्री वाई-फाई बहुत काम आते हैं। हालांकि, इसमें एक खतरा भी रहता है, जिसको लेकर गूगल ने चेतावनी दी है। गूगल ने अपनी एंड्रॉइड: बिहाइंड द स्क्रीन रिपोर्ट में टेक्स्ट बेस्ड स्कैम पर सावधान किया है और स्मार्टफोन यूजर्स को इनसे बचने की सलाह दी है। फ्री वाई-फाई अक्सर साइबर अटैक करने वालों के लिए खुले स्पेस होते हैं और कमजोर सिक्योरिटी होने के चलते हैकर लोगों को निशाना बना सकते हैं।

फ्री वाई-फाई पर क्यों रहता है खतरा

Advertisement

पब्लिक वाई-फाई और फ्री वाईफाई सुरक्षित लग सकते हैं, अगर इसके लिए पासवर्ड की जरूरत हो, किसी भरोसेमंद सोर्स जैसे कैफे या होटल से आ रहे हों। मगर Google का कहना है कि यह साइबर अटैक करने वालों के लिए आसान एंट्री प्वाइंट है। कनेक्ट होने पर हैकर आपके डिवाइस और इंटरनेट के बीच आने वाले डाटा को इंटरसेप्ट या मॉनिटर कर सकते हैं। ऐसे में यूजर्स की निजी जानकारी जैसे बैंकिंग क्रेडेंशियल, प्राइवेट मैसेज और लॉगिन डिटेल्स भी खतरे में पड़ जाती है। अटैकर आपके फोन में खराब सॉफ्टवेयर डाल सकते हैं। Google की सलाह है कि यूजर्स को पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग या निजी अकाउंट तक नहीं पहुंचना चाहिए। स्कैमर्स लोगों तक पहुंचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन और यूपीआई पेमेंट एक अहम हिस्सा बन गया है। फूड ऑर्डर करने से लेकर बिल भरने तक लोग अपने स्मार्टफोन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट, कैफे, होटल लॉबी और रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई-फाई से कनेक्ट होने से यूजर्स का निजी और वित्तीय डाटा खतरे में पड़ सकता है। भारत में साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो ऐसे में आप इंटरनेट से कहां पर और कैसे कनेक्ट होते हैं इसको लेकर सतर्क रहना चाहिए।

स्कैम से कैसे रहें सुरक्षित

Advertisement

आपको सबसे पहले तो फ्री वाई-फाई या पब्लिक वाई-फाई का कम से कम उपयोग करना चाहिए। सेफ ब्राउजिंग के लिए मोबाइल इंटरनेट या वाई-फाई हॉटस्पॉट ही बेहतर रहता है। अब अगर आपको कभी पब्लिक प्लेस पर वाई-फाई इस्तेमाल करना भी पड़ रहा है तो उससे कनेक्ट होते हुए बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और न ही ऑनलाइन शॉपिंग करनी चाहिए। इसके अलावा आपको हमेशा अपने डिवाइस को अपडेट रखना चाहिए, क्योंकि कंपनियां सिक्योरिटी स्तर को हमेशा मजबूत बनाने के लिए अपडेट भेजती रहती हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.