UAN को EPFO वेबसाइट पर एक्टिवेट करने का तरीका

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट पर जाकर यूनिवर्सल अकाउंट नंबर को एक्टिवेट करने का तरीका जानें।

UAN को EPFO वेबसाइट पर एक्टिवेट करने का तरीका

UAN को EPFO वेबसाइट पर एक्टिवेट करने का तरीका

ख़ास बातें
  • UAN को ऑनलाइन एक्टिवेट करने का तरीका जानें
  • पे स्लिप पर लिखा होता है यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN)
  • यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के एक्टिवेट होने के बाद चेक कर पाएंगे PF बैलेंस
विज्ञापन
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) का इस्तेमाल कर्मचारी अपने प्रोविडेंट फंड (EPF) के जमा, निकासी और अन्य सुविधाओं के लिए करते हैं। अगर आपने आजतक अपन पीएफ (PF) बैलेंस को चेक नहीं किया तो सबसे पहले आपको यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टवेट करना होगा। आज हम अपने लेख द्वारा आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि आप यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं। UAN नंबर के एक्टिवेट होने के बाद आप आसानी से अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर पाएंगे।
 

ऐसे खोजें अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN)

आम तौर पर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर आपकी पे स्लिप पर लिखा होता है। अगर आपके पे स्लिप पर नंबर मौजूद नहीं है तो अपनी कंपनी के वित्‍त विभाग से संपर्क करें।
 

ऐसे एक्टिवेट करें अपना UAN

अगर आपने आजतक अपना पीएफ बैलेंस चेक नहीं किया तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट पर जाएं और नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपने UAN को एक्टिवेट करें।
 
epfo

1) सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट पर जाएं और पेज के दाहिनी तरफ नीचे की ओर एक्टिवेट यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पर क्लिक कीजिए।   
2) यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और कैप्चा टेक्स्ट डालकर, Get Authorization Pin पर क्लिक कीजिए।
3) आपको मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा।
4) इसके बाद EPFO पेज पर सभी डिटेल्स को वेरिफाई करें और फिर  I Agree पर क्लिक करें।
5) इसके बाद ओटीपी दर्ज करें और वैलिडेट ओटीपी पर क्लिक कर अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करें।

ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट हो जाएगा और आपको मोबाइल पर पासवर्ड प्राप्त होगा। अकाउंट लॉग-इन करने से पहले आपको छह घंटे का इंतजार करना होगा। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के एक्टिवेट होने के छह घंटे बाद आप पीएफ (PF) बैलेंस को आसानी से चेक कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UAN, Universal Account Number, PF
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »