2GB रैम और Android TV 11 के साथ लॉन्च हुई Xiaomi TV Stick 4K, जानें खूबियां...

Xiaomi TV Stick 4K की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पुराने मॉडल को टक्कर देने के लिए कंपनी इसकी कीमत Mi TV Stick के समान ही रख सकती है, जो कि भारत में 2,799 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2021 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV Stick 4K में मिलती है 2 जीबी रैम
  • शाओमी टीवी स्टिक 4के में 8 जीबी की स्टोरेज मौजूद है
  • शाओमी टीवी स्टिक 4के ब्लूटूथ वी5.0के साथ आती है
Mi TV Stick के बाद अब कंपनी ने इसके 4K वर्ज़न को मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है, जिसे नई ‘Xiaomi' ब्रांडिंग के साथ पेश किया गया है। Xiaomi TV Stick 4K का डिज़ाइन पुराने मी टीवी स्टिक की तरह ही है। साथ ही में नए डिवाइस के कई फीचर्स भी पुराने मॉडल्स की तरह ही है। ब्लूटूथ-इनेबल रिमोट कंट्रोल में बिल्ट-इन माइक्रफोन वॉयस कंट्रोल के लिए मौजूद है। इसमें 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मौजूद है। बता दें, पुराना मी टीवी स्टिक 1 जीबी रैम से लैस था। नया डिवाइस Android TV 11 पर काम करता है, जबिक Mi TV Stick एंड्रॉयड 9 पर काम करता था।
 

Xiaomi TV Stick 4K Price and Availability

Xiaomi TV Stick 4K की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पुराने मॉडल को टक्कर देने के लिए कंपनी इसकी कीमत Mi TV Stick के समान ही रख सकती है, जो कि भारत में 2,799 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था।
 

Xiaomi TV Stick 4K Specifications and Features

Xiaomi TV Stick 4K में Amazon Prime Video, Netflix और YouTube प्री-इंस्टॉल मिलते हैं। साथ ही इसमें Dolby Atmos और Dolby Vision दोनों के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह डिवाइस Android TV 11 पर काम करता है, जो कि Mi TV Stick में एक अपग्रेड है। इसके अलावा, शाओमी टीवी स्टिक 4के में Cortex-A35 के चार कोर, Mali-G31 MP2 जीपीयू और 2 जीबी रैम दिया गया है। पुराने मॉडल में क्वाड-कोर Cortex-A53, Mali-450 GPU और 1 जीबी रैम मिलता है। 4K वेरिएंट मे 8 जीबी स्टोरेज मिलती है।

वायरलेस कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो शाओमी टीवी स्टिक 4के में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0 शामिल है। डिवाइस में टीवी कनेक्टिविटी के लिए HDMI पोर्ट और पावर के लिए माइक्रो यूएसबी दी गई है।
Advertisement

Xiaomi TV Stick 4K का डायमेंशन 106.8x29.4x15.4mm और भार 42.8 ग्राम है। इसके रिमोट में Amazon Prime Video और Netflix हॉटकी दी गई है। साथ ही रिमोट में गूगल असिस्टेंट बटन बी मौजूद है।  

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  8. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  9. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  10. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.