80-इंच और 100-इंच Xiaomi TV Max 2025 QLED टेलीविजन हुए लॉन्च, गेमर्स के लिए इनमें मिलते हैं धांसू फीचर्स!

Xiaomi TV Max 2025 4K QLED स्मार्ट टीवी को यूरोप में दो साइज में लॉन्च किया गया है। 85-इंच TV Max 2025 की कीमत 1,299.99 यूरो (करीब 1,12,400 रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 सितंबर 2024 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने TV Max 2025 स्मार्ट टीवी को यूरोप में दो साइज में लॉन्च किया है
  • 85-इंच TV Max 2025 की कीमत 1,299.99 यूरो (करीब 1,12,400 रुपये) है
  • 100-इंच TV Max 2025 मॉडल की कीमत 1,999.99 यूरो (करीब 1,87,400 रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में आयोजित एक इवेंट में Xiaomi 14T और Xiaomi Note 14 स्मार्टफोन सीरीज, Buds 5 TWS ईयरबड्स के साथ नया TV Max 2024 4K QLED TV भी लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी को दो बड़े साइज - 85-इंच और 100-इंच में लॉन्च किया गया है। इनका डिस्प्ले पैनल 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। नया टीवी कई गेमिंग फीचर्स से भी लैस आता है। इसमें 4ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी का दावा किया गया है। इसके अलावा, नया टीवी Dolby Atmos सपोर्टेड 15W के दो स्पीकर्स से लैस आता है। Xiaomi TV Max 2025 में क्वाड-कोर Cortex A73 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 32GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi TV Max 2025 4K QLED स्मार्ट टीवी को यूरोप में दो साइज में लॉन्च किया गया है। 85-इंच TV Max 2025 की कीमत 1,299.99 यूरो (करीब 1,12,400 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके 100-इंच TV Max 2025 मॉडल की कीमत 1,999.99 यूरो (करीब 1,87,400 रुपये) है। नए टीवी मॉडल्स Xiaomi की ऑफिशियल ग्लोबल वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Xiaomi TV Max 2025 सीरीज के दोनों 85-इंच और 100-इंच मॉडल्स एक समान फीचर्स से लैस आते हैं। दोनों में स्लीक डिजाइन मिलता है। फ्रेम मेटल से बना है और टीवी हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आते हैं। डिस्प्ले से शुरुआत करें, तो नए TV मॉडल 144Hz रिफ्रेस रेट, 91% DCI-P3 कलर एक्यूरेसी के साथ आते हैं। बेहतर गेमिंग के लिए इनमें 4ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी का शामिल होने का दावा किया गया है। वहीं, दोनों TV HDR10+, HLG और MEMC फीचर सपोर्ट करते हैं, जो बेहतर कंटेंट वॉचिंग और गेमिंग एक्सपीरिएंस देने का दावा करते हैं। टीवी Dolby Vision भी सपोर्ट करते हैं।

बेहतर ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए TV Max 2025 में Dolby Atmos सपोर्टेड दो 15W स्पीकर्स मिलते हैं। इसमें फिल्ममेकर मोड भी मिलता है। इसके अलावा, दोनों मॉडल्स VRR और AMD FreeSync Premium भी सपोर्ट करते हैं। बेहतर गेमिंग के लिए कंपनी ने इनमें एक 240Hz गेम बूस्ट मोड भी दिया है। इनके ऑडियो सिस्टम में 2 ट्वीटर और 2 फुल रेंज स्पीकर्स शामिल हैं।
Advertisement

टीवी को पावर देने का काम Mali-G52 GPU से लैस क्वाड-कोर Cortex A73 प्रोसेसर करता है। इसे 3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। दोनों TV मॉडल्स में बिल्ट-इन Chromecast के साथ Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इनमें Xiaomi TV+ भी मिलता है, जो लाइव चैनल का फ्री एक्सेस देता है। इनमें Google वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है और टीवी AirPlay सपोर्ट से लैस आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए दोनों ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6, कई HDMI पोर्ट, USB पोर्ट, ईथरनेट इत्यादि के साथ आते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ता फोन Samsung Galaxy A08 4G चुपके से हुआ लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.