Mi TV Master Supreme Commemorative Edition से 28 सितंबर को उठेगा पर्दा

Xiaomi ने जुलाई में Mi TV Master 65-inch 4K OLED चीन में लॉन्च किया था, जो कि हाई-एंड फीचर्स से लैस है जैसे कि हाई कलर एक्यूरेसी, स्लिम बेजल्स, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 9 यूनिट स्पीकर सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस आदि।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 सितंबर 2020 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV Master "Supreme Commemorative Edition 8K रिजॉल्यूशन से लैस होगा
  • 5जी सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा मी टीवी मास्टर सुप्रीम कमेमरेटिव एडिशन
  • शाओमी ने इससे पहले Mi TV Master 65-inch 4K OLED लॉन्च किया था

Mi TV Master "Supreme Commemorative Edition" के साइज़ की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है

Mi TV Master "Supreme Commemorative Edition" (अनुवादित) को लेकर जानकारी दी गई है कि इसे चीन में 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo के माध्यम से सार्वजनिक की गई है। Xiaomi ने इस टीवी के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन साझा किए पोस्टर के मुताबिक यह टीवी 8K रिजॉल्यूशन और 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। टेलीविज़न के साइज़ और कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, वेबसाइट के एक अलग पोस्ट के मुताबिक इस टीवी में Mini-LED टेक्नोलॉजी दी जाएगी। बात दें, शाओमी ने इससे पहले Mi TV Master 65-inch 4K OLED को चीन में लॉन्च किया था, जो कि अब-तक भारत में पेश नहीं किया गया है।

Xiaomi के आधिकारिक अकाउंट में से एक Weibo पोस्ट के अनुसार, Mi TV Master "Supreme Commemorative Edition" को चीन में 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। पोस्टर में खुलासा हुआ है कि यह टीवी 8K रिजॉल्यूशन और 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक देगा।
Advertisement

वीबो के एक अलग पोस्ट में शाओमी ने साझा किया है कि Mi TV Master "Supreme Commemorative Edition के साथ Mini-LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें, यह एक तरह की नई फ्लैट-पैनल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, जो कि LCD पैनल्स की तुलना में बेहतर कॉन्ट्रास्ट रेशियो और डीपर ब्लैक प्रदान करती है।

फिलहाल, केवल यही जानकारी थी जो शाओमी द्वारा सार्वजनिक की गई हैं, उम्मीद की जा सकती है कि अगले हफ्ते लॉन्च से पहले इस टीवी से संबंधित अन्य जानकारियां भी पेश की जाए। चीनी टेक कंपनी की कहना है कि यह टीवी अगले 5 सालों के लिए अल्ट्रा-हाई-एंड टीवी में बेंचमार्क सेट करेगा। इससे सुझाव मिलता है कि इस टीवी में हाई-एंड स्पेसिफिकेशन फीचर किए जाएंगे, संभावना है कि इसमें 60 हर्ट्ज़ से ज्यादा हाई-रिफ्रेश रेट, HDMI 2.1 पोर्ट, स्लिम बेजल्स आदि दिया जाए।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया शाओमी ने जुलाई में Mi TV Master 65-inch 4K OLED चीन में लॉन्च किया था, जो कि हाई-एंड फीचर्स से लैस है जैसे कि हाई कलर एक्यूरेसी, स्लिम बेजल्स, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 9 यूनिट स्पीकर सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस आदि। इसकी कीमत चीन में CNY 12,999 (लगभग 1.40 लाख रुपये) थी। हालांकि, इसे भारत में अब-तक लॉन्च नहीं किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.