Xiaomi ने पेश किया 30W साउंड आउटपुट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला Soundbar 2.0ch, जानें खासियतें

Xiaomi के अनुसार, Soundbar 2.0 को डुअल 15W फुल-रेंज स्पीकर के साथ एक एडवांस ऑडियो एक्सपीरिएंस देने करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो कुल 30W का आउटपुट प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2024 18:22 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Soundbar 2.0 को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • फिलहाल अपकमिंग Xiaomi साउंडबार की कीमत की जानकारी उपलब्ध नहीं है
  • Soundbar 2.0 में डुअल 15W फुल-रेंज स्पीकर सिस्टम मौजूद है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi Soundbar 2.0ch को अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जिससे यह इशारा मिलता है कि किफायती सेगमेंट का हिस्सा प्रतीत होने वाला नया साउंडबार जल्द ग्लोबल मार्केट में कदम रखने वाला है। इसकी कुछ खासियतों को भी लिस्ट किया गया है। अपकमिंग Soundbar 2.0ch केवल दो चैनल स्पीकर सिस्टम के साथ आता है। इसके साथ कोई एक्सटर्नल या इंटरनल सबवूफर नहीं आता है। इसमें AUX, HDMI, 3.5mm ऑडियो पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल है।

Xiaomi Soundbar 2.0 को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जो इसके ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च की ओर एक इशारा है। लिस्टिंग में कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मौजूद है। अपकमिंग Xiaomi साउंडबार की कीमत की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन लिस्टिंग में मौजूद स्पेसिफिकेशन्स से ऐसा प्रतीत होता है कि यह किफायती सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, सटीक कीमत की जानकारी इसके आधिकारिक लॉन्च पर ही बाहर आने की उम्मीद है।
Advertisement

Xiaomi के अनुसार, Soundbar 2.0 को डुअल 15W फुल-रेंज स्पीकर के साथ एक एडवांस ऑडियो एक्सपीरिएंस देने करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो कुल 30W का आउटपुट प्रदान करता है। यह ब्लूटूथ 5.3 से लैस है, जो खुली जगह में 10 मीटर की रेंज के साथ डिवाइस के लिए लो-लेटेंसी कनेक्शन सक्षम करता है। साउंडबार SPDIF, ऑप्टिकल और AUX पोर्ट सहित कई वायर्ड कनेक्टिविटी ऑप्शन सपोर्ट करता, जो इसे विभिन्न सेटअपों के लिए आदर्श बनाता है। 80Hz से 20kHz की फ्रीक्वेंसी रेस्पॉन्स रेंज कंपनी के अनुसार, अच्छी साउंड क्वालिटी सुनिश्चित करता है।

साउंडबार को फंक्शनैलिटी और लुक्स दोनों के लिए तैयार किया गया है। इसका वजन सिर्फ 1.4 किलोग्राम है, यह एक स्लीक डिजाइन के साथ आता है जिसमें कोरोजन-प्रतिरोधी, धूलरोधी मेटल मेश कवर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें किसी भी स्थान में बिना किसी परेशानी के माउंट करने के लिए एक आसान वॉल-माउंटिंग किट शामिल है। डिवाइस को पावर देने के लिए 22V/1.35A पावर सप्लाई है। वहीं, इसका साइज 614 mm x 110 mm x 107 mm है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Soundbar 2, Xiaomi Soundbar
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.