Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi Soundbar 2.0ch को अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जिससे यह इशारा मिलता है कि किफायती सेगमेंट का हिस्सा प्रतीत होने वाला नया साउंडबार जल्द ग्लोबल मार्केट में कदम रखने वाला है। इसकी कुछ खासियतों को भी लिस्ट किया गया है। अपकमिंग Soundbar 2.0ch केवल दो चैनल स्पीकर सिस्टम के साथ आता है।
Mi TV 4X 65-Inch, Mi TV 4X 43-Inch, Mi TV 4X 50-Inch, Mi TV 4A 40-Inch: Xiaomi ने मी टीवी 4एक्स 65 इंच, मी टीवी 4एक्स 43 इंच, मी टीवी 4एक्स 50 इंच और मी टीवी 4ए 40 इंच मॉडल को लॉन्च कर दिया है। जानें दाम और स्पेसिफिकेशन।