Xiaomi ने लॉन्‍च किए 43, 50 और 55 इंच के नए स्‍मार्ट टीवी, जानें X Pro सीरीज की खूबियां

Xiaomi Smart TV X Pro series : शाओमी स्मार्ट टीवी एक्स प्रो सीरीज के तीनों मॉडल गूगल टीवी पर चलते हैं, जिसमें शाओमी के अपने पैचवॉल UI की लेयर है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 20:04 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टर लिविंग 2023 इवेंट का हुआ आयोजन
  • शाओमी ने इवेंट में कई प्रोडक्‍ट्स किए पेश
  • शाओमी स्मार्ट टीवी एक्स प्रो सीरीज से हटा पर्दा

Xiaomi Smart TV X Pro series : 43 इंच मॉडल में कंपनी ने 30वॉट स्‍पीकर लगाया है, जबकि बाकी के मॉडलों में 40वॉट स्‍पीकर दिए गए हैं।

Photo Credit: Xiaomi

शाओमी (Xiaomi) ने गुरुवार को स्मार्टर लिविंग 2023 इवेंट का आयोजन किया। इसमें कई प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च किए गए। शाओमी स्मार्ट टीवी एक्स प्रो सीरीज (Xiaomi Smart TV X Pro series) से भी पर्दा हटाया गया। स्मार्ट टीवी की नई लाइनअप Google टीवी पर चलती है। यह 3 साइजेस में आता है, जोकि 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच हैं। सभी टीवी 4K HDR स्‍क्रीन्‍स से लैस हैं और डॉल्बी विजन, आईक्यू सपोर्ट के साथ-साथ विविड पिक्चर इंजन 2 टेक्‍नॉलजी के साथ आते हैं। ये टीवी 40W आउटपुट से पैक हैं और यूट्यूब, पैचवॉल, क्रोमकास्ट और गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट के साथ आते हैं। 
 

‘Xiaomi स्मार्ट टीवी एक्स प्रो' सीरीज की भारत में कीमत, उपलब्धता

‘Xiaomi स्मार्ट टीवी एक्स प्रो' सीरीज की कीमत भारत में 32,999 रुपये से शुरू होती है। यह 43 इंच डिस्‍प्‍ले मॉडल के दाम हैं। वहीं, 50 इंच मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है, जबकि 55 इंच मॉडल के दाम 47,999 रुपये हैं। 

खास यह भी है कि 43 इंच मॉडल पर कंपनी 1500 रुपये का स्‍पेशल बैं‍क डिस्‍काउंट दे रही है, जिसके बाद Xiaomi Smart TV X Pro 43 की कीमत 31,499 रुपये हो जाती है। बाकी दोनों मॉडल 2 हजार रुपये कम कीमत में लिए जा सकते हैं। ये स्‍मार्ट टीवी 19 अप्रैल से Mi.com, Mi Homes, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Xiaomi Smart TV X Pro सीरीज के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

शाओमी स्मार्ट टीवी एक्स प्रो सीरीज के तीनों मॉडल गूगल टीवी पर चलते हैं, जिसमें शाओमी के अपने पैचवॉल UI की लेयर है।  ये स्‍मार्ट टीवी 96.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो के साथ आते हैं और मेटल बेजल-लेस डिजाइन से पैक हैं। शाओमी का पैचवॉल यूजर इंटरफेस कई ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स को सपोर्ट करता है, जिनमें Amazon Prime, Disney+ Hotstar और Netflix आदि शामिल हैं। गूगल असिस्‍टेंट को भी ये टीवी सपोर्ट करते हैं। 43 इंच मॉडल में कंपनी ने 30वॉट स्‍पीकर लगाया है, जबकि बाकी के मॉडलों में 40वॉट स्‍पीकर दिए गए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.