32-इंच डिस्प्ले और 1.5GB रैम के साथ Xiaomi Smart TV 5A Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Smart TV 5A Pro 32-Inch की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। नए मॉडल को जल्द ही Amazon, Flipkart, Mi.com, Mi Home Stores और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बेचा जाएगा।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 16 अगस्त 2022 21:19 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज शामिल है
  • Android TV 11 पर आधारित Patchwall 4 पर चलता है Xiaomi Smart TV 5A Pro
  • यह AVI इनपुट, 3.5mm जैक, 2 HDMI 2.0, 2 USB और एक इथरनेट पोर्ट से है लैस

Xiaomi Smart TV 5A Pro 32-Inch की भारत में कीमत 16,999 रुपये है

Xiaomi Smart TV 5A Pro 32-Inch को मंगलवार को भारत में किफायती स्मार्ट टीवी लाइनअप में लॉन्च किया गया। नया शाओमी टीवी मॉडल मौजूदा Smart TV 5A के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया गया है। नया स्मार्ट टीवी Android TV 11 पर आधारित PatchWall 4 पर चलता है और Xiaomi के अपने विविड पिक्चर इंजन के साथ आता है। इसमें DTS-X और Dolby ऑडियो सपोर्ट भी मिलता है। टीवी क्वाड-कोर Cortex-A55 CPU पर काम करता है और इसमें 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज शामिल है।
 

Xiaomi Smart TV 5A Pro 32-inch price in India, availability

Xiaomi Smart TV 5A Pro 32-Inch की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। नए मॉडल को जल्द ही Amazon, Flipkart, Mi.com, Mi Home Stores और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए बेचा जाएगा। इसे केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Advertisement

ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ऑप्शन का उपयोग करके नया स्मार्ट टीवी खरीदने वाले ग्राहक Mi.com पर 1,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
 

Xiaomi Smart TV 5A Pro 32-inch specifications

Xiaomi Smart TV 5A Pro 32-Inch टीवी Android TV 11 पर आधारित Patchwall 4 पर चलता है और इसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ एचडी-रेडी (768 x 1,366 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में NTSC कलर गैमट ​​का 85 प्रतिशत और DCI-P3 कलर गैमट ऑप्शन का 85 प्रतिशत शामिल है।
Advertisement

स्मार्ट टीवी Xiaomi के विविड पिक्चर इंजन (VPE) इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह टीवी पैनल पर बेहतरीन रंग, जरूरी डिटेल्स और डीप कंट्रास्ट प्रदान करता है। शाओमी स्मार्ट टीवी 5ए प्रो 32-इंच एक क्वाड-कोर कोर्टेक्स-ए55 सीपीयू से लैस है, जिसके साथ Mali-G31 MP2 GPU और 1.5GB रैम व 8GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। प्रोसेसर का सटीक नाम नहीं बताया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Xiaomi Smart TV 5A Pro 32-Inch दो HDMI 2.0, दो USB पोर्ट, AVI इनपुट, 3.5mm ऑडियो जैक और एक ईथरनेट पोर्ट के साथ आता है। स्मार्ट टीवी डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

Xiaomi के इस स्मार्ट टीवी में कुल 24W ऑडियो आउटपुट के साथ दो स्पीकर दिए गए हैं। टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ-साथ डीटीएस वर्चुअल-एक्स सपोर्ट भी है। यह ऑटो-लो लेटेंसी मोड (ALLM) और डॉल्बी एटमॉस पास-थ्रू (ARC) से लैस भी है।

Xiaomi स्मार्ट टीवी 5ए प्रो 32-इंच एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस से स्क्रीन कास्ट करने का ऑप्शन देता है। यह प्रीलोडेड गूगल असिस्टेंट का हैंड्स-फ्री एक्सेस देता है, और इसके साथ आने वाले रिमोट का उपयोग करके असिस्टेंट को कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यूजर्स Google Play स्टोज से कई सपोर्टेड ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.